सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Body of a youth who left home was found near a canal, murder suspected

Jabalpur News: घर से निकले युवक का नहर किनारे मिला शव, सिर पर थे चोट के निशान, मामले की जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 28 Aug 2025 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।

Jabalpur News: Body of a youth who left home was found near a canal, murder suspected
नहर किनारे मिला शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घर से लापता युवक का शव बरगी नगर में मिला। युवक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवजा दिया। पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए विवेचना में जुटी हुई है।

Trending Videos


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 अगस्त की रात रांझी निवासी रितेश विश्वकर्मा अपनी इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 7482 लेकर घर से निकला था। अगले दिन सुबह 25 अगस्त को बरगी नगर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि नर्मदा नहर के किनारे एक कार खड़ी है और आसपास खून के निशान हैं। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंची तो देखा कि कार अनलॉक थी। कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोती रही मासूम भतीजी... नहीं आया तरस, बहाने से घर ले जाकर चाचा ने की हैवानियत, गिरफ्तार

पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बरगी नहर से गत शाम एक शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त रितेश विश्वकर्मा के रूप में हुई। उसकी शिनाख्त रितेश पिता सुधीर कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई। परिजनों के द्वारा युवक के लापता होने की रिपोर्ट 25 अगस्त को रांझी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में नहर के पास खून के निशान मिले हैं। मृतक के सिर में चोट के निशान हैं। संभव है कि रितेश का किसी के साथ हुआ होगा। थाना प्रभारी बरगी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि  मृतक के सिर में चोट है। जिसके कारण प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच में जुटी हुई है और कुछ लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed