सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Four accused of Khitauli bank robbery arrested, Jharkhand gang absconding

14 करोड़ की डकैती: मास्टरमाइंड सहित चार गिरफ्तार, सोना लेकर झारखंड का गैंग फरार, दे गया बिस्किट का भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Aug 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड गैंग के पांच सदस्य लगभग 15 किलो सोना और रुपये लेकर फरार हैं, जिनकी तलाश में पांच पुलिस टीम लगी हुई हैं। जांच में खुलासा हुआ कि जेल में ही रईस और झारखंड गैंग के सदस्यों ने इस डकैती की योजना बनाई थी।

Jabalpur News: Four accused of Khitauli bank robbery arrested, Jharkhand gang absconding
जबलपुर में हुई 14 करोड़ के सोने की डकैती में तीन लोग हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे थे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खितौला बैंक डकैती की योजना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जेल में बनाई गई थी। पुलिस से योजना के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल और कट्टा कारतूस बरामद किये हैं। बैंक के अंदर जाकर झारखंड की गैंग ने डकैती घटना को अंजाम दिया था। झारखंड गैंग के पांच सदस्य सोना तथा कुछ नकदी लेकर फरार हैं। जिनकी तलाश में पांच पुलिस टीम लगी हुई है।

Trending Videos


गौरतलब है कि खितौला थाना अंतर्गत स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखा में 11 अगस्त सोमवार की सुबह 8.50 बजे हेलमेट पहनकर पहुंचे तीन युवकों ने पिस्टल के बल पर लॉकर में रखा लगभग 15 किलो सोना तथा पांच लाख रुपये की डकैती डाली है। तीनों आरोपी युवकों के दो साथी मोटरसाइकिल लेकर खड़े हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गये थे। घटना के समय फाइनेंस बैंक में सिर्फ चार कर्मचारी ही मौजूद थे। आरोपी युवकों ने 20 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया था। सीसीटीवी कैमरा फुटेज के अनुसार आरोपी ने हाईवे छोड़कर मझौली रोड पर गये थे और इंद्राना में कपड़े बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : नकली कीटनाशक से सोयाबीन बर्बाद, शिवराज ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ICAR की टीम करेगी निरीक्षण

जेल में रची गई थी साजिश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच में यह बात सामने आई कि सोनू वर्मन नामक युवक ने पाटन निवासी रईस सिंह लोधी के कहने पर अरोपियों को किराये पर घर दिलाया था। उसे इस बात की जानकारी थी कि पांचों आरोपी बैंक में डकैती डालने आये हैं। उसी ने आरोपी को क्षेत्र के रास्ते बताते हुए रेकी करवाई थी। पाटन निवासी रईस मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में छत्तीसगढ़ रायगढ़ जेल में बंद रह चुका था। उस दौरान उसकी दोस्ती डकैती के आरोप में जेल में निरुद्ध झारखंड गैंग से हुई थी। जेल में ही रईस और झारखंड गैंग के सदस्यों ने बैंक डकैती की साजिश तैयार की थी। निर्धारित साजिश के तहत रईस ने अपने साथी हेमराज के नाम पर नई मोटरसाइकिल फाइनेंस करवाई थी। उसका उपयोग घटना में किया गया। बैंक डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड गैंग के पांचों आरोपी इंद्राना स्थित मकान में पहुंचे थे। रईस तथा हेमराज ने उन्हें सुरक्षित दमोह तक पहुंचाया था। दमोह में रईस के साथी विकास चक्रवर्ती ने उनके खाने की व्यवस्था ढाबे में करवाई तथा कोलकाता एक्सप्रेस से झारखंड जाने के लिए ट्रेन टिकट की व्यवस्था कर पुलिस से बचाते हुए स्टेशन तक छोड़ा था।

गैंग के सदस्य अपने साथ ले गए सोना
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि झारखंड गैंग के सदस्य डकैती का सोना अपने साथ ले गये। उन्होंने गिरफ्तार किये गये आरोपियों को आश्वासन दिया था कि जेवरात बेचने में पकडे़ जाने का डर है। इसलिए वह सोने को बिस्किट के रूप में तब्दील कर उनका हिस्सा भिजवा देंगे। झारखंड गैंग के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीम बनाई गई हैं, जो उनके संभावित ठिकानों में दबिश दे रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास से दो मोटर साइकिल, चार मोबाइल, एक कट्टा, चार कारतूस सहित एक लाख 83 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed