{"_id":"67aa36dc48b33da7b606398b","slug":"maha-kumbh-traffic-stopped-for-six-hours-at-three-toll-taxes-jam-in-rewa-satna-maihar-and-katni-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh Traffic: तीन टोल टैक्स पर छह घंटे तक रोका गया ट्रैफिक, रीवा-सतना, मैहर और कटनी में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaKumbh Traffic: तीन टोल टैक्स पर छह घंटे तक रोका गया ट्रैफिक, रीवा-सतना, मैहर और कटनी में लगा जाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
जबलपुर जिले में तीन टोल नाकों पर ट्रैफिक को लगभग छह घंटे तक रोका गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सोनाली दुबे ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण कटनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से ट्रैफिक रोकने का आग्रह किया था।
टोल नाके पर रुके वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण रीवा, सतना, मैहर और कटनी में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इसके कारण जबलपुर में तीन टोल नाकों में ट्रैफिक को लगभग छह घंटे तक रोका गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सोनाली दुबे ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव के कारण कटनी पुलिस ने जबलपुर पुलिस से ट्रैफिक रोकने का आग्रह किया था। इसके बाद बरगी सहजपुर तथा सिहोरा टोल नाके में शाम छह बजे यातायात को रोक दिया गया। ट्रैफिक रुक जाने के संबंध में एनाउंसमेंट कर सभी को स्थिति के संबंध में अवगत करवाया गया था। इस दौरान लोगों को भोजन तथा नित क्रिया में परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया था। ट्रैफिक उन स्थानों में रुकवाया गया था, जहां लोगों को सहूलियत मिल सके। यातायात का दबाव कम होने के बाद रात 11 से 50-50 वाहनों को छोड़ा गया और सुबह लगभग 3:30 बजे तक यातायात क्लियर हो पाया था।
एसडीओपी सिहोरा पारुल शर्मा ने बताया कि टोल नाके में ट्रैफिक रुक जाने पर स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े तथा बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे तथा स्थानीय लोगों ने चाय, पानी, खिचड़ी तथा पोहे की व्यवस्था ट्रैफिक में फंसे लोगों के लिए किया। उन्होंने बताया कि रविवार को टोल नाके से लगभग 37000 गाड़ियां गुजरी हैं। आम दिनों की अपेक्षा लगभग 10 गुना यातायात में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X