सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: 20 thousand rupees stolen from trader's account through IMPS

Jabalpur News: आईएमपीएस के जरिए ऑनलाइन ठगी, व्यापारी के खाते से 20 हजार रुपये उड़ाए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
सार

जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद साजिद ने पैसे अब्दुल हमीद शेख के एसबीआई खाते में ट्रांसफर किए। पुलिस ने आरोपी बैंक खाता धारक नईम अब्दुल के खिलाफ 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Jabalpur News: 20 thousand rupees stolen from trader's account through IMPS
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईएसपीएस एंड इमीडिएट पेमेंट सर्विस के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए बैंक खाते से रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले बैंक खाता धारक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Trending Videos


हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज से प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. शकील जिलानी उम्र 33 वर्ष निवासी चांदनी चौक ने लिखित शिकायत में बताया था कि वह फल का व्यापार करता है। उसका एचडीएफसी बैंक दमोह नाका शाखा में खाता है। उसके उक्त बैंक खाते से 10-10 हजार की राशि दो बार में कुल 20,000/- रुपये की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा निकाले गए। बैंक से संपर्क करने पर बताया गया कि एक व्यक्ति के द्वारा अल्ट्रा टेकमेंट-को-एन/ जीमेल.कॉम आर्डडी बनाकर उसके खाते से रुपये निकाले हैं। रुपये निकाले वाले व्यक्ति का नाम मोहम्मद साजिद 1039, उस्ताद विल्डिंग, लक्ष्मी रोड पुणे सिटी महाराष्ट्र का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने उसके खाते से 20 हजार रुपये निकालने के बाद किसी अब्दुल हमीद शेख नाम के व्यक्ति के स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के खाते में ट्रांसफर किये हैं। पुलिस ने शिकायत को विवेचना में लेकर जांच की तो पाया कि आईएमपीएस के माध्यम से युवक के साथ ऑनलाइन ठगी की गई है। पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारक नईम अब्दुल के खिलाफ 318 (4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसके संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed