{"_id":"69f6f1bdde8a0d353008e19b","slug":"mp-boat-tragedy-questions-raised-over-hospital-response-survivor-alleges-no-help-only-bills-handed-over-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Boat Tragedy: हादसे के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, महिला का आरोप- मदद नहीं, सीधे बिल थमाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Boat Tragedy: हादसे के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, महिला का आरोप- मदद नहीं, सीधे बिल थमाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: Priya Verma
Updated Sun, 03 May 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
बरगी डैम हादसे के बाद अब इलाज व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हादसे में बचीं सविता वर्मा ने अस्पताल में अव्यवस्था और बिल वसूली को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।
हादसे में बची महिला ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे में बचे लोगों के सामने आ रहे अनुभवों ने हादसे और हादसे के बाद की दर्दनाक तस्वीर उजागर कर दी है। हादसे में बचीं सविता वर्मा ने हादसे के बाद इलाज व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हादसे के बाद अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल था और पर्याप्त मदद नहीं मिली, हादसे से घबराए लोगों की स्थिति समझने के बजाए अस्पताल ने हाथों में बिल थमा दिए।
Trending Videos
सविता वर्मा जो हाल ही में इजरायल से लौटी हैं, ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को केवल प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल प्रशासन ने 4700 रुपये का बिल थमा दिया। उनका आरोप है कि घायल लोगों को समुचित सहायता नहीं मिली और पूरे सिस्टम में समन्वय की कमी साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP Boat Tragedy: जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई तेरह, बच्चे समेत दो के शव और मिले
क्या था बरगी डैम हादसा?
गौरतलब है कि हाल ही में जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में यात्रियों से भरी नाव असंतुलित होकर पलट गई थी। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण उठी लहरों के बीच क्रूज संतुलन नहीं बना सका और पलट गया, जबकि ध्यान देने योग्य बात है कि जबलपुर में मौसम विभाग ने तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया था, इसके बावजूद क्रूज को डैम में उतारा गया और यह हादसा हो गया।
इस हादसे में अब तक 13 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद बचाव अभियान चलाया गया लेकिन इसने सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
हादसे के बाद सामने आ रहे पीड़ितों के बयान अब राहत और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल उठा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि घटना और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X