{"_id":"655cb9dac810f930be04a414","slug":"mp-election-2023-more-than-84-percent-voting-on-15-seats-of-mahakaushal-area-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: महाकौशल क्षेत्र की 15 सीटों पर 84 फीसदी से अधिक मतदान, जानें इन जिलों का वोट प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: महाकौशल क्षेत्र की 15 सीटों पर 84 फीसदी से अधिक मतदान, जानें इन जिलों का वोट प्रतिशत
Tue, 21 Nov 2023 07:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
MP Election 2023: महाकौशल क्षेत्र में एक संभाग और आठ जिले आते हैं। इसमें जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिला शामिल है। महाकौशल में विधानसभा की 38 सीटें आती हैं, जबकि इस अंचल में चार लोकसभा सीटें आती हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा अंचल है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश चुनाव 2023
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकौशल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 38 विधानसभा सीट में से 15 सीट पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सिवनी जिले की चारों विधानसभा सीट पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बालाघाट जिले के अंतर्गत आने वाली छह सीट में से पांच सीट पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। छिंदवाड़ा जिले की सात सीट में पांच सीट पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। नरसिंहपुर जिले की चार सीट में से सिर्फ एक सीट पर 84 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विज्ञापन
वहीं, सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतदान 88.59 प्रतिशत हुआ। बरघाट विधानसभा सीट पर 88.31 प्रतिशत दर्ज हुआ। लखनादौन विधानसभा सीट पर 84.71 प्रतिशत तथा सिवनी विधानसभा में 84.02 प्रतिशत मतदान हुआ। बालाघाट जिले की परसवाड़ा विधानसभा सीट में 86.37 प्रतिशत मतदान हुआ। वारासिवनी विधानसभा सीट में 85.33 प्रतिशत मतदान हुआ। कटंगी विधानसभा सीट में 86.83 प्रतिशत मतदान हुआ। लांजी विधानसभा सीट में 84.50 प्रतिशत मतदान हुआ। बैहर विधानसभा सीट में 84.81 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता तथा मुख्यमंत्री के दावेदार कमलनाथ के छिंदवाड़ा जिले की जुन्नारदेव विधानसभा सीट पर 85.83 प्रतिशत, अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 88.63 प्रतिशत, चौरई विधानसभा सीट पर 87.88 प्रतिशत, सौंसर विधानसभा सीट पर 87.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पांढुर्णा विधानसभा सीट पर 86.21 प्रतिशत मतदाता हुआ। नरसिंहपुर जिले की तेंदुखेड़ा विधानसभा सीट में 85.76 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
12 सीट पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान
महकौशल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की तीनों विधानसभा सीट पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। मंडला की बिछिया विधानसभा में 82.04 प्रतिशत मतदान हुआ। निवास विधानसभा में 82.10 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडला विधानसभा सीट में मतदान का प्रतिशत 82.34 रहा। कटनी जिले की बहोरबंद विधानसभा सीट पर 81.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं, नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा में 83.29 प्रतिशत मतदान हुआ। नरसिंहपुर विधानसभा सीट में 83.11 प्रतिशत मतदान हुआ। गाडरवाड़ा विधानसभा सीट में 83.79 प्रतिशत मतदान हुआ। जबलपुर जिले की पाटन विधानसभा सीट पर 80.67 प्रतिशत मतदान हुआ। बरगी विधानसभा सीट पर 81.18 प्रतिशत मतदान हुआ। सीहोरा विधानसभा सीट पर जिले में सबसे अधिक 80.45 प्रतिशत मतदान हुआ। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में शाहपुरा सीट पर 82.33 प्रतिशत तथा डिंडौरी विधानसभा सीट पर 83.25 प्रतिशत मतदान हुआ।
