{"_id":"64c7c4b2435d703d6f0c9f6c","slug":"mp-news-three-killed-in-road-accident-car-of-father-and-two-sons-hit-by-unknown-vehicle-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, पिता तथा दो बेटों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क दुघर्टना में तीन की मौत, पिता तथा दो बेटों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 31 Jul 2023 07:57 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। मृतकों में पिता और उसके दो बेटे शामिल हैं। दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के ग्राम मानेगांव स्थित पॉवर हाउस के सामने अज्ञात वाहन ने कार सवार अग्रवाल परिवार को टक्कर मार दी। इस घटना में वृद्ध पिता तथा उसके दो बेटों की मौत हो गई। कार में सवार दो नाती गंभीर रूप से घायल हो गए।
एएससी नरसिंहपुर सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार पाटन अग्रवाल परिवार करेली आया था। ओमकार अग्रवाल (80) अपनी बेटी से मिलकर बेटे संजय अग्रवाल (54) तथा संदीप अग्रवाल (51), नाती संकेत अग्रवाल (27) तथा यश अग्रवाल (15) के साथ वापस कार में सवार होकर लौट रहे थे। कार नाती संकेत चला रहा था। मानेगांव पॉवर हाउस के पास लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी।
इस घटना में संजय तथा संदीप की घटनास्थल में मौत हो गई। घायल वृद्ध तथा उनके दोनों नातियों को उपचार के लिए जबलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। दोनों घायलों की हालत स्थित बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन के संबंध में पतासाजी जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X