सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Police reached suspects in bank robbery case

Jabalpur News: खितौला बैंक डकैती मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, संदिग्धों से पूछताछ जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के खितौला में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Police reached suspects in bank robbery case
पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

खितौला में इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जांच टीम सीसीटीवी फुटेज और अन्य प्रमाणों के आधार पर सुरागों की कड़ियों को जोड़ रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह 8:50 बजे तीन युवक हेलमेट पहनकर बैंक में घुसे और पिस्टल की नोक पर लॉकर से करीब 15 किलो सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट ले गए। घटना के दौरान उनके दो साथी बैंक के बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े थे। मात्र 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर आरोपी मझौली रोड की ओर भाग निकले और इंद्राना में कपड़े बदलकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कटनी में देशभक्ति के आगे फिकी पड़ी बारिश, तिरंगा लिए निकले वीडी शर्मा समेत हजारों छात्र

घटना के बाद पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं। इंद्राना के बाद आरोपियों की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के लिए 20 से अधिक पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि फुटेज के आधार पर पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, मिले सुरागों को जोड़ते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed