{"_id":"68a325eac9306e204c0bc891","slug":"school-girl-dies-under-suspicious-circumstances-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3298632-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: छात्रा की मौत और 16 बीमार, इंसेफेलाइटिस की आशंका, अलर्ट हुआ प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: छात्रा की मौत और 16 बीमार, इंसेफेलाइटिस की आशंका, अलर्ट हुआ प्रशासन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडला जिले के पिपरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान डांस प्रस्तुत करते समय कक्षा दसवीं की छात्रा शिल्पा मरावी बेहोश हो गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संदिग्ध हालत में स्कूली छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंडला जिले के पिपरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डांस प्रस्तुति के दौरान बेहोश हुई कक्षा दसवीं की छात्रा शिल्पा मरावी की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जबलपुर से नागपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत छात्रा का पोस्टमॉर्टम निवास में किया गया।
शनिवार को अचानक स्कूल के कई छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और 16 छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से 12 छात्रों की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग जबलपुर डॉ. संजय मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों की डेंगू और मलेरिया जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल में भर्ती 6 छात्रों के सैंपल जापानी इंसेफेलाइटिस (JE) वायरस की जांच के लिए जबलपुर स्थित आईसीएमआर सेंटर भेजे गए हैं। मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है।
ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?
जापानी इंसेफेलाइटिस: मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी
जापानी इंसेफेलाइटिस (Japanese Encephalitis) मच्छरों से फैलने वाला एक वायरल रोग है। यह बीमारी मस्तिष्क में सूजन पैदा करती है और गंभीर मामलों में मृत्यु तक हो सकती है। अधिकांश संक्रमित लोगों में इसके स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते, लेकिन गंभीर स्थिति में सिरदर्द, तेज बुखार और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस बीमारी का कारण जेईवी (JEV) वायरस है, जो अक्सर धान के खेतों और जलीय वनस्पतियों के आसपास पनपता है। यह एक जनन रोग है यानी इसके वाहक सुअर और पक्षी हो सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X