सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Student dies after falling from the fourth floor of Triple IT

Jabalpur News: IIIT के होस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फेंकने के आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सार

जबलपुर के ट्रिपल आईटी डीएम हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्र उत्कर्ष तिवारी (19) की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। परिजनों ने हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगाया, जबकि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई गई। कॉल डिटेल और अन्य एंगल से जांच जारी है। 

Student dies after falling from the fourth floor of Triple IT
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खमरिया थानान्तर्गत स्थित ट्रिपल आईटी डीएम के हॉस्टल की चौथी मंजिल से छात्र की नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि छात्र की हत्या कर उसे नीचे फेंका गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के अनुसार जौनपुर उत्तर प्रदेश निवासी उत्कर्ष तिवारी उम्र 19 साल ने एक माह पूर्व डुमना स्थित ट्रिपल आईटीडीएम में दाखिला लिया था। छात्र मंगलवार की दोपहर को हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूद गया था। छात्र जिस स्थान पर गिरा उसके समीप ही एक अन्य छात्र भी खड़ा था। छात्र को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हैवानियत: बस इतनी सी बात पर बेटे-बहू और पोते ने उतारा मौत के घाट, किसी ने फावड़े से तो किसी ने लाठियों से मारा

छात्र के परिजनों को आरोप है कि उत्कर्ष की हत्या कर उसके शव को चौथी मंजिल से फेंका गया है। उसकी पीठ में चोट के निशान थे। छात्र कूदता तो दूर जाकर गिरता। छात्र बिल्डिंग से समीप गिर था। जिससे स्पष्ट है कि उसे ऊपर से फेंका गया है।

खमरिया थाना की डुमना पुलिस चौकी के प्रभारी नितिन पांडे प्रारंभिक जांच में छात्र चौथी मंजिल से गिरते हुए दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार छात्र ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। कॉलेज में रैगिंग जैसी बात सामने नहीं आई है। पुलिस कॉल डिटेल की जांच कर रही है। परिजनों के आरोप की जांच भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed