{"_id":"69f6162ab59651d4040a6e1e","slug":"three-bodies-were-airlifted-to-delhi-and-two-to-coimbatore-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-4235842-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Cruise Incident: हवाई जहाज से तीन शव दिल्ली तथा दो भेजे गए कोयंबटूर, क्रूज हादसे में गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Cruise Incident: हवाई जहाज से तीन शव दिल्ली तथा दो भेजे गए कोयंबटूर, क्रूज हादसे में गई थी जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
सार
बरगी बांध क्रूज हादसे में मृत 5 लोगों के शव दिल्ली और कोयंबटूर भेजे गए। कुल मृतकों की संख्या 11 पहुंची, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। 4 लोग अब भी लापता हैं। खराब मौसम के बीच एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।
हवाई जहाज से तीन शव दिल्ली तथा दो भेजे गए कोयंबटूर
विज्ञापन
विस्तार
जबलपुर के बरगी बांध हादसे में मृत पांच व्यक्तियों के शव शनिवार को दिल्ली व कोयंबटूर भेजे गए। इंडिया की नियमित एयर लाइन से तीन शवों को दिल्ली तथा दो शव को कोयंबटूर भेजा गया है।
Trending Videos
गौरतलब है कि क्रूज में सवार दिल्ली निवासी मैसी परिवार के छह सदस्यों में तीन की मौत हो गई थी। दिल्ली निवासी मरीर मैसी अपने पति प्रदीप मैसी, बेटा त्रिषान मैसी, पिता जूलियस मैसी, मां मधुर मैसी तथा पीहू मैसी के साथ के साथ क्रू में सवार थी। पति, पिता तथा बेटी को सुरक्षित बचा लिया गया था। मां मधुर मैसी का घटना की गत रात को बरामद कर लिया गया था। बेटे त्रिषांक का शव मां के शव से लिपटा मिला था। मां लाइफ सेविंग जैकेट पहने हुए थी और बेटे को सीने से लगाए हुए थे। तीनों के शवों का एयर लाइन के माध्यम से दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा इस घटना में तिरूपुर तमिलनाडु निवासी सोभाग्यम अलागर तथा खमरिया जबलपुर निवासी काकुझाली की हादसे में मौत हो गई थी। दोनों के शवों को एयरलाइन के माध्यम से कोयंबटूर भेजा गया है। हादसे में मृत काकुझाली के पांच वर्षीय बेटे का शव शनिवार की शाम को बरामद किया गया। उसके पति कामराज तथा भतीजा मयुरम अभी भी लापता हैं।
ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसा: रेस्क्यू टीम ने दो बच्चों के शव बरामद किए, अब तक 11 लोगों की मौत; सर्चिंग जारी
रविवार को चलाया जाएगा रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे में मृत दो बच्चों की शवों को रेस्क्यू टीम ने शनिवार की देर शाम बरामद किए गए। क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या 11 पहुंच गई है। चार व्यक्ति लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रविवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को सर्चिंग अभियान में दिक्कतों को सामना करना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आर्मी सहित पुलिस के लगभग दो सौ व्यक्ति लगे हुए हैं।
सीएसपी मिश्रा ने बताया कि क्रूज हादसे में 11 व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। इसमें से आठ महिलाएं तथा तीन बच्चे हैं। लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के अनुसार क्रूज में 43 व्यक्ति सवार हुए। इसमें से 28 व्यक्तियों को गत देर रात तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को चार, शुक्रवार को पांच तथा शनिवार को दो शव बरामद किए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X