Jabalpur Accident: रिवर्स करते समय ट्रक ने कुचला, दो सड़क हादसों में तीन की मौत
Jabalpur: जबलपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
विस्तार
जबलपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तिलवारा थाना क्षेत्र में रिवर्स कर रहे ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि गोसलपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पहला हादसा– ट्रक की रिवर्सिंग में कुचले गए युवक
पढ़ें: कांवड़ यात्रा में शामिल आठ डीजे पर FIR, तेज आवाज में साउंड, हाईवे जाम, देशभर से आए थे ऑपरेटर्स
दूसरा हादसा– अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
गोसलपुर थाना क्षेत्र के मुस्कान तिराहा के पास देर रात पान उमरिया निवासी प्रमोद चौधरी (36) जबलपुर से घर लौट रहे थे। मुस्कान अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने पर उन्हें सिहोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X