{"_id":"696d0d093850fdf93a0e256d","slug":"two-people-died-in-a-road-accident-jhabua-news-c-1-1-noi1456-3857641-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhabua News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, फरार चालक की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhabua News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल, फरार चालक की तलाश में पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सार
रविवार शाम उदयगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर गिरी बाइक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के राणापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलियावाड़ में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे उदयगढ़ की ओर जा रहे एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विजय सुमरिया भयडिया और मुकेश एटा भयडिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीसरा युवक राजकिशन मेहताब गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें: Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल राजकिशन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस फरार डंपर और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X