फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Coal-laden freight train splits in two after coupling snaps on a moving train; major rail accident averted.

Accident: कटनी में चलते-चलते दो हिस्सों में बंटी कोयला लदी मालगाड़ी, कपलिंग टूटी; बड़ा हादसा टला

Mon, 10 Aug 2026 01:26 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

कटनी में ग्रेड सेपरेटर पर कोयले से लदी मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि कोई डिब्बा बेपटरी नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। ढाई घंटे बाद रेल मार्ग बहाल कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Coal-laden freight train splits in two after coupling snaps on a moving train; major rail accident averted.
कपलिंग टूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी में ग्रेड सेपरेटर पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब कोयले से लदी एक मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई। कपलिंग टूटते ही चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। राहत की बात यह रही कि कोई डिब्बा बेपटरी नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के चलते कुछ समय के लिए इस रूट से गुजरने वाली अन्य गुड्स ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कोयले से लदी यह मालगाड़ी सिंगरौली से रवाना हुई थी। सोमवार तड़के करीब 4 बजे कटनी पहुंचने के बाद जैसे ही ट्रेन ग्रेड सेपरेटर से गुजर रही थी, तभी अचानक उसकी कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कटनी के रेल एरिया मैनेजर रोहित सिंह समेत अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन


पढ़ें: अब बच्चों की पहचान पर क्यों खड़ा हुआ सवाल? 1962 के भारत-चीन युद्ध से जुड़ा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल एरिया मैनेजर रोहित सिंह के अनुसार, करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कपलिंग को दोबारा जोड़कर रेल मार्ग बहाल कर दिया गया। इसके बाद मालगाड़ी को सागर रूट के लिए रवाना किया गया। घटना के कारण ग्रेड सेपरेटर से गुजरने वाली 2 से 3 अन्य गुड्स ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। अधिकारियों के मुताबिक, इस ग्रेड सेपरेटर पर इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। फिलहाल कपलिंग टूटने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की तकनीकी जांच कराई जा रही है।

यह ग्रेड सेपरेटर मुख्य रूप से मालगाड़ियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल होता है। जरूरत पड़ने पर यहां से यात्री ट्रेनों का भी संचालन किया जा सकता है। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन इसने रेलवे की तकनीकी जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed