Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News: Woman commits suicide by jumping in front of train in Katni

Katni News: कटनी में ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने की आत्महत्या, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम

Sat, 09 Nov 2024 04:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 09 Nov 2024 04:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक गर्भवती महिला ने पुलिस और परिजनों से मदद न मिलने के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना माधवनगर थाना क्षेत्र की है, जहां युवती को प्रेम जाल में फंसाकर गर्भवती करने के बाद उसके पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया।

विज्ञापन
Katni News: Woman commits suicide by jumping in front of train in Katni
जाम लगा रहे लोगों का समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना समाने आई। यहां परिजन और पुलिस से मदद न मिलने पर गर्भवती युवती ने ट्रेन के समाने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे में युवती और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


कटनी जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र की एक युवती को ग्राम छहरी के युवक मोहित चौधरी ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे गर्भवती कर दिया। जानकारी लगते ही परिजनों ने मामले की शिकायत माधवनगर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की आपसी समझाइश के बाद गर्भवती युवती युवक के साथ उसके घर ग्राम छहरी चली गई। जानकारी के मुताबिक मृतक गर्भवती की उम्र 18 वर्ष बताई गई
विज्ञापन


पिता विजय रजक ने बताया कि पति और ससुराल वालों बेटी से मारपीट करते थे। नवरात्रि के बाद बेटी करिश्मा से मिलना हुआ था। उसके चेहरे में मारपीट के निशान थे। बेटी ने बताया था कि थाने में कई बार शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर पुलिस ने सुनवाई की होती तो मेरी बेटी जिंदा होती। मरने से पहले बेटी ने कॉल करके कहा था पापा कल आना। लेकिन उससे पहले उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटी की मौत का जिम्मेदार मोहित चौधरी और उसके परिवार को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने माधवनगर गेट में पहुंचकर चक्का-जाम करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। इस दौरान अमीरगंज के पार्षद विनोद यादव ने बताया कि क्षेत्र की बेटी के साथ गलत हुआ है। हम चक्का जाम करके उसके न्याय की मांग करेंगे। वहीं थाना प्रभारी अनूप सिंह ने कहा कि युवती के थाने की जानकारी और किन कारणों के चलते यह घटना हुई इसका पता लगाया जा रहा है। हमनें उनकी मांग पर संवैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला शांत करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed