Katni News: बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला को बनाया बंधक, 11 दिन तक दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
बच्चों को मारने की धमकी देकर आदिवासी महिला को अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आदिवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बच्चों की जान से मारने की धमकी देकर अगवा किया और 11 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार विपिन बिलौहा के खेत पर मजदूरी करता था और वहीं रहकर खेती-किसानी का कार्य कर रहा था। आरोप है कि उसी खेत में काम करने वाले दशरथ कोल ने महिला को जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला के दोनों बच्चों को अपने कब्जे में रखकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिससे महिला डर के कारण विरोध नहीं कर सकी।
ये भी पढ़ें: Ratlam News: टीकाकरण के बाद दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत, दूसरे का आईसीयू में इलाज जारी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X