{"_id":"6a799e027b3046280f06b2c7","slug":"katni-nsui-has-demanded-that-the-student-union-elections-be-conducted-using-the-direct-election-system-katni-news-c-1-1-noi1360-4596250-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: NSUI की प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव की मांग, BJP पर लगे भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: NSUI की प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव की मांग, BJP पर लगे भ्रष्ट अफसरों को संरक्षण देने के आरोप
Mon, 10 Aug 2026 06:07 PM IST
कटनी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: कटनी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 06:07 PM IST
सार
कटनी में NSUI ने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष अजय खटीक ने हाईकोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए चुनाव कराने की मांग रखी। संगठन ने PPP मॉडल मेडिकल कॉलेज का विरोध किया। युवा कांग्रेस ने भाजपा जनप्रतिनिधियों पर गुटबाजी, संरक्षण और नशे-सट्टे को लेकर आरोप लगाए।
विज्ञापन
NSUI ने प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न करवाने की उठाई मांग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर NSUI ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। छात्र हितों, कटनी के शैक्षणिक विकास और जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संगठन ने सरकार के सामने अपनी मांगें रखीं। NSUI जिलाध्यक्ष अजय खटीक ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी मध्यप्रदेश सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में सरकार को निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराना चाहिए।
विज्ञापन
अजय ने कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली में छात्र खुद अपने प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकेंगे। उन्होंने पंजाब, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव व्यवस्थित तरीके से हो चुके हैं। NSUI ने मध्यप्रदेश में भी इसी व्यवस्था को लागू करने की मांग की। वहीं PPP मॉडल पर खोले जा रहे मेडिकल कॉलेज को लेकर भी NSUI ने विरोध जताया। संगठन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से छात्रों और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। छात्रों और जनता के हितों को लेकर संगठन इस मुद्दे पर आगे भी विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में सीलिंग पर सरकार की तैयारी: मास्टर प्लान जल्द, व्यापारी-रहवासी आमने-सामने, कार्रवाई की मांग तेज
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आपसी गुटबाजी के कारण कटनी का विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, कांग्रेस नेता अंशु मिश्रा ने भाजपा जनप्रतिनिधि पर संरक्षण और मिलीभगत के आरोप लगाते हुए सरकार और प्रशासन से नशे और सट्टे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दिव्यांशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि कोतवाली इलाके में विधायक के घर से चंद कदमों की दूरी में स्मैक, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री होती है उसके लिए क्यों नहीं बोलते, क्योंकि भाजपा के लोग हर विभाग और थानों में अपने लोगों को बैठाते है जिससे नशा, अपराध लगातार बढ़ रहा है।
