सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Mahakumbh Traffic Update Prayagraj Katni MP-UP Border National Highway Jam Pilgrims Vehicles halted

MP-UP Border: नेशनल हाईवे पर 17 घंटे बाद खुला जाम, धीरे-धीरे प्रयागराज पहुंच रहे श्रद्धालु; प्रशासन मुस्तैद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Feb 2025 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahakumbh Traffic: कटनी-मैहर मार्ग में करीब 2 किमी लंबा जाम देखा गया है, जिसे खाली करवाने में यातायात थाने के 50 से अधिक पुलिसकर्मी, जिसमें एएसपी-सीएसपी सहित बड़ी संख्या में स्टॉफ लगे हुए हैं। 

Mahakumbh Traffic Update Prayagraj Katni MP-UP Border National Highway Jam Pilgrims Vehicles halted
नेशनल हाईवे पर 17 घंटे बाद खुला जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी गाड़ियों को कटनी-जबलपुर नेशनल हाईवे से सुबह करीब 5 बजे छोड़ा गया है। इस दौरान ट्रक जैसे बड़े वाहनों को रोका गया तो श्रद्धालुओं से भरी छोटी गाड़ियों को 15-15 मिनट के अंतराल में छोड़ते हुए जाम खाली करवाया गया है।
Trending Videos


जिला प्रशासन की मानें तो देर रात करीब 7 से 8 किमी लंबा जाम लग चुका था, जिसे देखते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया था। जिसके बाद मिले निर्देशन पर गाड़ियों को सुविधा अनुसार छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटनी-जबलपुर की बॉर्डर के ग्राम धनगंवा के पास ही कल दोपहर करीब 12 बजे से गाड़ियों को रोक लिया गया था। जिसमें हजारों गाड़ियों में लाखों श्रद्धालु फंस गए थे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने स्तर में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं को पानी भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई थी।

वहीं देर रात एसपी अभिजीत रंजन अपने पुलिस बल के साथ लोगों में नमकीन, बिस्कुट और बच्चों को चॉकलेट देते दिखाई दिए थे। बता दें कि ऐसा ही कटनी-मैहर मार्ग में करीब 2 किमी लंबा जाम देखा गया है, जिसे खाली करवाने में यातायात थाने के 50 से अधिक पुलिसकर्मी, जिसमें एएसपी-सीएसपी सहित बड़ी संख्या में स्टॉफ लगे हुए हैं। चूंकि रीवा के चाकघाट से गाड़ियों को पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। इसलिए स्थितियां अभी बिगड़ी हुई बताई जा रही है। फिलहाल 17 घंटे बाद खुले जाम से लोगों को कुछ राहत मिल पाई है, लेकिन उसका महाकुंभ पहुंचना अभी भी मुश्किल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed