फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP Officer Unique Inspection Katni Collector Rides Motorbike with SP to Check Bad Road

MP: जब कलेक्टर बोले- 'चलिए चलकर देखते हैं...' फिर खुद बाइक चलाकर एसपी को बैठाया पीछे, बदहाल सड़क का लिया जायजा

Mon, 17 Aug 2026 09:07 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 09:07 AM IST
सार

कटनी के ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी सड़क की समस्या कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने रखी। कलेक्टर ने अधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बजाय खुद मौके पर जाकर सड़क की स्थिति देखने का फैसला किया। उन्होंने करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद खुद बाइक चलाकर एसपी अभिनय विश्वकर्मा के साथ करीब दो किलोमीटर कच्चे मार्ग का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
MP Officer Unique Inspection Katni Collector Rides Motorbike with SP to Check Bad Road
कलेक्टक ने एसपी को बाइक पर बैठाकर किया गांव का निरीक्षण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम हल्का में ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी के सामने वर्षों पुरानी सड़क की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगने के बजाय ग्रामीणों से कहा- 'चलिए, चलकर देखते हैं।' इसके बाद पहले करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर सड़क का जायजा लिया और जब रास्ता और कठिन हुआ तो गांव के एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल खुद चलाकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को पीछे बैठाया। दोनों अधिकारियों ने करीब दो किलोमीटर तक कच्चे मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क की वास्तविक स्थिति देखने के बाद कलेक्टर ने पक्की सड़क के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सड़क के कारण ग्रामीणों को होती हैं मुश्किलें
दरअसल, ग्राम पंचायत सिलौंडी में आयोजित जन-विश्वास अभियान के शिविर में पहुंचने से पहले संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ और जिला पंचायत सीईओ आसपास के गांवों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम हल्का के ग्रामीणों ने बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग की बदहाल स्थिति से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क मिट्टी और मुरम की बनी है, जो बारिश के दिनों में पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है। रोजमर्रा की आवाजाही, स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुई तो घर पहुंची पुलिस, अलमारी खोली तो मिले तीन करोड़ रुपये; जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कलेक्टर ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर खुद स्थिति देखने का फैसला किया। पहले पैदल चलकर सड़क का निरीक्षण किया और फिर मोटरसाइकिल से आगे का सफर तय कर पूरे मार्ग की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क की हालत देखी और संबंधित अधिकारियों को बोंदा तिराहा से बसहरा मार्ग तक पक्की सड़क निर्माण के लिए जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी को खुद मोटरसाइकिल से सड़क का निरीक्षण करते देख ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना था कि पहली बार किसी कलेक्टर ने उनकी समस्या को सिर्फ सुना ही नहीं, बल्कि उसी रास्ते पर चलकर और सफर करके उसकी हकीकत भी महसूस की। यही वजह रही कि यह निरीक्षण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed