पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Two youths who had gone out to buy wedding items died in a road accident, causing mourning.

MP News :सड़क हादसे ने छीनी दो जिंदगियां, घर में आने वाली थी बारात; खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

Sat, 09 May 2026 08:41 AM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 08:41 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में टिकुरी-अमरपुर रोड स्थित आमा मोड़ के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार कान्हा रजक और रजनीश रजक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two youths who had gone out to buy wedding items died in a road accident, causing mourning.
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिला अस्पताल में उस वक्त परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी-अमरपुर रोड स्थित आमा मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कान्हा रजक और रजनीश रजक के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही उनके घर बेटी की बारात आने वाली थी। पूरे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में मंडप सजा हुआ था और खुशियों का माहौल था। दोनों युवक शादी का सामान लेने अमरपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। एक तरफ घर में शहनाई बजने की तैयारी थी, वहीं दूसरी ओर हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। गांव में भी घटना के बाद गहरा शोक है और हर आंख नम नजर आ रही है।


यह भी पढ़ें-शिक्षक नेता का वेतन रोकने पर बवाल,मोर्चा बोला-आंदोलन का नेतृत्व करने वालों को बनाया जा रहा निशाना

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जिस घर में खुशियों की बारात आने वाली थी, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed