फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Video of Snakebite Victim Undergoing Faith Healing at Katni District Hospital Goes Viral

गजब हाल है: सांप ने काटा तो अस्पताल पहुंचे, फिर तांत्रिक को बुलाकर शुरू करा दी झाड़फूंक; किसपर उठे सवाल?

Tue, 18 Aug 2026 07:02 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Tue, 18 Aug 2026 07:02 PM IST
सार

कटनी जिला अस्पताल में सर्पदंश पीड़ित सुमित चौधरी का इलाज चलने के बावजूद परिजनों ने अस्पताल परिसर में तांत्रिक बुलाकर करीब एक घंटे झाड़फूंक कराई। घटना का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Video of Snakebite Victim Undergoing Faith Healing at Katni District Hospital Goes Viral
मरीज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिला अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सर्पदंश से पीड़ित एक मरीज का अस्पताल में इलाज चल रहा था, वहीं दूसरी ओर अस्पताल परिसर में ही तांत्रिक द्वारा उसकी झाड़फूंक की जा रही थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत कटनी के ग्राम इमलिया निवासी सुमित चौधरी को सर्पदंश के बाद मंगलवार तड़के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान परिजन उसे अस्पताल परिसर के गार्डन के पास ले गए, जहां उमरिया जिले से बुलाए गए एक तांत्रिक ने करीब एक घंटे तक मंत्रोच्चार और झाड़फूंक की।

विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम अस्पताल परिसर में चलता रहा, लेकिन किसी ड्यूटी स्टाफ ने हस्तक्षेप नहीं किया। सुमित के जीजा सुदेश चौधरी ने बताया कि सुमित अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पलंग पर सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन जागे और तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गनीमत रही कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे सुरक्षित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  लोगों की बढ़ी परेशानी,ऑटो वालों ने बढ़ाया किराया,कल बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्रदर्शन

अस्पताल में सुमित का इलाज शुरू होने के बाद परिजनों ने इलाज के साथ तांत्रिक को भी बुला लिया। उमरिया से कटनी पहुंचे तांत्रिक संतोष चौधरी ने खुद को पीड़ित का रिश्तेदार बताया। उसका दावा था कि वह मंत्रों के जरिए सर्पदंश के जहर का असर कम करने का प्रयास कर रहा था।

पूरे मामले पर CMHO डॉ. राज सिंह ठाकुर ने बताया कि सर्पदंश के बाद सुमित चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि मरीज को समय पर अस्पताल लाकर उचित चिकित्सा मिलने से उसकी जान बच गई। यदि केवल झाड़फूंक के भरोसे इलाज किया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

CMHO ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़फूंक और अंधविश्वास के बजाय मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं और वैज्ञानिक चिकित्सा कराएं। फिलहाल अस्पताल परिसर में हुई झाड़फूंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed