{"_id":"6af5421ab08b5ec4a60274b4","slug":"khandwa-iti-student-death-social-media-bio-death-date-investigation-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा: आईटीआई छात्र ने की फंदे से लटककर की खुदकुशी, सोशल मीडिया खाते के बायो में दर्ज थी मौत की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: आईटीआई छात्र ने की फंदे से लटककर की खुदकुशी, सोशल मीडिया खाते के बायो में दर्ज थी मौत की तारीख
Thu, 12 Nov 2026 10:05 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:05 AM IST
सार
खंडवा की नर्मदापुरम कॉलोनी में 19 वर्षीय आईटीआई छात्र आदेश कनाड़े का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। उसके सोशल मीडिया बायो में मृत्यु की तारीख दर्ज थी। परिजनों ने ब्रेकअप के बाद तनाव की आशंका जताई है। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
खंडवा कोतवाली का मामला
विस्तार
खंडवा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुरम कॉलोनी में बुधवार रात 19 वर्षीय आईटीआई छात्र आदेश कनाड़े का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से ठीक पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर मृत्यु से जुड़ा एक संदेश साझा किया था। इसके अलावा, उसके सोशल मीडिया खाते के बायो में जन्म और मृत्यु की तारीख भी दर्ज पाई गई है।
ये भी पढ़ें- इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
नर्मदापुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान में आदेश अपने मामा के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर शाम को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को शंका हुई। मकान मालिक ने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर झूलता नजर आया। मकान मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी और बाद में पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने जांच-पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट और बायो बना चर्चा का विषय
मृतक छात्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। घटना से कुछ समय पूर्व उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने मृत्यु को ही परम सत्य और अनंत बताया था। छात्र ने अपने खाते के बायो में अपने जन्म के साथ मृत्यु की तिथि भी लिखकर रखी थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिल टूटने और ब्रेकअप से जुड़ी कई रील्स भी अपलोड थीं, जिन्हें 50 हजार से अधिक लोग देख चुके थे। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बायो में मृत्यु की तारीख कब अपडेट की गई थी।
ब्रेकअप के बाद तनाव में होने की आशंका
मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, आदेश का किसी युवती से प्रेम संबंध था और हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव में चल रहा था। चचेरे भाई ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद या अनबन नहीं थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों, मित्रों तथा संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों समेत सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है।