{"_id":"6a8404a9cbe7f4f54b09aa92","slug":"mp-news-three-pilgrims-killed-as-car-crashes-into-tree-in-khandwa-after-nag-panchami-worship-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नागपंचमी की खुशी मातम में बदली! पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, तीन की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नागपंचमी की खुशी मातम में बदली! पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, तीन की दर्दनाक मौत
Tue, 18 Aug 2026 12:37 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:37 PM IST
सार
MP News: खंडवा के हरसूद थाना क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास नागपंचमी पर नागलवाड़ी मंदिर से दर्शन कर लौट रही कार पेड़ से टकरा गई। भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरसूद थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नागपंचमी पर बड़वानी जिले स्थित प्रसिद्ध नागलवाड़ी नागदेव मंदिर से दर्शन कर हरसूद लौट रहे चार लोगों की कार जोगीबेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा मुड़कर अंग्रेजी के ‘यू’ अक्षर की तरह हो गया। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों में से दो की इलाज शुरू होने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। वहीं, कार सवार चौथे गंभीर युवक का फिलहाल हरसूद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज जारी है।
नागपंचमी पर दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार भिड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, नागपंचमी पर नाग देवता के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ यह हादसा देर रात करीब 12 बजे आशापुर चौकी क्षेत्र के जोगीबेड़ा के पास हुआ। हादसे के समय कार क्रमांक MP12 ZC 6478 में तीन युवा सहित एक अधेड़ सवार थे। वाहन की पेड़ से हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल हरसूद अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने विष्णु उर्फ भूरा (50), निवासी सिंगाजी कॉलोनी, को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक भूरा नया हरसूद के फीलगुड चौराहे पर चाय की दुकान संचालित करते थे।
ये भी पढ़ें- MP News: सरकारी स्कूल में पढ़ाई या भंडारा? छात्र और शिक्षक रहे नदारद, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
विज्ञापन
वहीं, हादसे में रितेश, रोहित और सूरज सिंह घायल हुए थे। इनमें से दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए खंडवा रेफर किया गया था। हालांकि, इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद दोनों की मौत हो गई। फिलहाल चौथे घायल युवक का हरसूद के सामुदायिक अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और कार अनियंत्रित होने की वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है।