राजस्थान: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी
भरतपुर के भौंडा गांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों हरकेश और जगत सिंह को हिरासत में लिया। मामले में अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर क्षेत्र स्थित भौंडा गांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इस प्रकरण में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों भौंडा गांव के निवासी हैं। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। जांच के दौरान मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों आरोपी भौंडा गांव के निवासी
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान हरकेश पुत्र कैलाश चंद (34) और जगत सिंह पुत्र टीकम सिंह (42) के रूप में हुई है। दोनों भौंडा गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस उनसे मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि गुरुवार को दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
पढ़ें: पंचायत चुनाव में मतदान की तस्वीर, जिला परिषद में बीकानेर और पंचायत समिति में बाड़मेर रहे आगे
क्रेशर विवाद में हुआ था हमला
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर की रात भौंडा गांव में क्रेशर विवाद को लेकर पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में करीब 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हमले में भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद पुलिस ने मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई तेज कर दी। अब तक 15 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
