फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham arrived in Maihar and played cricket with SP Awadhesh Pratap Singh

एमपी: मैहर पहुंचे बाबा बागेश्वर, एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ खेला क्रिकेट; गेंदबाजी पर लगे चौके-छक्के

Fri, 23 Oct 2026 12:50 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मैहर पहुंचे। KJS आवासीय परिसर में उन्होंने एसपी अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से यहां सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

विज्ञापन
Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham arrived in Maihar and played cricket with SP Awadhesh Pratap Singh
sp ने जड़े छक्का

विस्तार

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात मां शारदा की नगरी मैहर पहुंचे। उनके आगमन पर स्वागत किया गया। मैहर पहुंचने के बाद बाबा बागेश्वर KJS आवासीय परिसर पहुंचे, जहां देर रात उनका अलग अंदाज देखने को मिला। धार्मिक प्रवचनों और सनातन धर्म से जुड़े संवादों के लिए पहचाने जाने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां क्रिकेट खेलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। बाबा बागेश्वर की गेंदों पर एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने चौके-छक्के लगाए।

विज्ञापन


क्रिकेट खेलते नजर आए बाबा बागेश्वर
KJS आवासीय परिसर में देर रात क्रिकेट खेलने के दौरान बाबा बागेश्वर और एसपी अवधेश प्रताप सिंह के बीच खेल का माहौल देखने को मिला। धार्मिक आयोजनों और कथाओं के लिए चर्चा में रहने वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का क्रिकेट खेलते हुए यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। मैहर में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


पढे़ं: कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का ट्रैप, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; पहले लिए थे 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम KJS आवासीय परिसर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। सनातन संवाद के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक, आध्यात्मिक और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखेंगे। मैहर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

मां शारदा की नगरी में कार्यक्रम को लेकर उत्साह
मां शारदा शक्तिपीठ के लिए देशभर में प्रसिद्ध मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में खास उत्सुकता है। उनके आगमन के बाद श्रद्धालुओं की निगाहें KJS आवासीय परिसर में होने वाले सनातन संवाद पर टिकी हैं। आयोजन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed