फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Major theft at excise warehouse thieves flee with 50 cases of seized liquor incident captured on CCTV

आलीराजपुर: आबकारी गोदाम में बड़ी चोरी, 50 पेटी जब्त शराब लेकर फरार हुए चोर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sat, 29 Aug 2026 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 29 Aug 2026 05:53 PM IST
सार

आलीराजपुर के मंडी क्षेत्र स्थित आबकारी वेयर हाउस का ताला तोड़कर चोर करीब 50 पेटी जब्त शराब ले गए। CCTV में पिकअप वाहन और संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Major theft at excise warehouse thieves flee with 50 cases of seized liquor incident captured on CCTV
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीराजपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब आबकारी विभाग का वेयर हाउस भी सुरक्षित नहीं रहा। अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखी करीब 50 पेटी जब्त शराब लेकर फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

मामला आलीराजपुर के मंडी क्षेत्र स्थित आबकारी विभाग के वेयर हाउस का है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के कर्मचारी गंभीर सिंह वास्कले जब वेयर हाउस पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

इसके बाद गोदाम की जांच की गई तो वहां कार्रवाई के दौरान जब्त कर रखी गई अवैध शराब की करीब 50 पेटियां गायब मिलीं। बड़ी मात्रा में जब्त शराब चोरी होने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मंडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात से जुड़े कुछ संदिग्ध फुटेज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज फैसला संभव, तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम

सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वाहन दिखाई दे रहा है। वहीं, वेयर हाउस के गेट के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति भी कथित तौर पर रेकी करता नजर आया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और पिकअप वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।

इस वारदात ने आबकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस वेयर हाउस में कार्रवाई के दौरान जब्त की गई शराब को सुरक्षित रखा जाता है, वहां चोरों का आसानी से ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में शराब ले जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed