फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla News: Woman’s Half-Burnt Body Mystery Solved, Two Arrested; Six-Year-Old Murder Case Also Unearthed

Mandla News: महिला की अधजली लाश की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार, छह साल पुराने हत्याकांड का भी हुआ खुलासा

Fri, 14 Aug 2026 06:02 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 06:02 PM IST
सार

महिला के अधजले शव की गुत्थी सुलझाते हुए मंडला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने वर्ष 2020 में हुए एक पुराने हत्याकांड से जुड़े भी अहम सुराग सामने आए हैं।

विज्ञापन
Mandla News: Woman’s Half-Burnt Body Mystery Solved, Two Arrested; Six-Year-Old Murder Case Also Unearthed
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला पुलिस ने महिला का अधजला शव मिलने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान रानू नंदा के रूप में हुई है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी रामसिंह चक्रवर्ती से पूछताछ में वर्ष 2020 में हुए एक पुराने हत्या मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी सामने आए हैं। पुलिस अब पुराने हत्याकांड में सामने आए अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 7 अगस्त को महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डुंगरिया-बैहंगा स्थित बिही बगीचा के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का अधजला शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिए एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने जिले में दर्ज महिलाओं की गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटानी शुरू की। इसी दौरान हिरदेनगर चौकी में 30 जुलाई को दर्ज रानू नंदा की गुमशुदगी से पुलिस को अहम सुराग मिला।
विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच में रानू नंदा के संपर्क में रामसिंह चक्रवर्ती के होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने रामसिंह से पूछताछ की तो उसने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उसके बयानों का तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों से क्रॉस-वेरिफिकेशन किया। लगातार पूछताछ के बाद पुलिस के अनुसार रानू की हत्या में रामसिंह चक्रवर्ती और उसके साथी चन्द्रशेखर पटेल की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 25 जुलाई को रामसिंह और रानू नागपुर गए थे और वहां कई दिनों तक रुके। इसके बाद 2 अगस्त को दोनों जबलपुर पहुंचे। वहां तिलवारा घाट और भेड़ाघाट घूमने के बाद घंसौर होते हुए नैनपुर पहुंचे। 3 अगस्त को चन्द्रशेखर भी उनके साथ शामिल हो गया। इसके बाद तीनों बैहंगा के पास सागौन बाड़ी क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस के अनुसार वहां रानू को झाड़ियों की ओर ले जाकर पानी में कीटनाशक मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद उसके काले स्टोल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

ये भी पढ़ें: MP News: CM भोपाल में नहीं होंगे तब अधिकारी सुनेंगे जनता की बात, ACS मंडलोई ने सीएमओ में हर दिन तय की ड्यूटी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतका के चांदी के आभूषण, सोने का मंगलसूत्र और तीन सोने की पत्तियां बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल, कीटनाशक की खाली डिब्बी, घटना के समय पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है।

हत्या के पुराने मामले का सुराग मिला
रानू हत्याकांड की जांच के दौरान रामसिंह से पूछताछ में पुलिस को वर्ष 2020 के एक लंबित हत्या प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य मिले। थाना बम्हनी में वर्ष 2020 में रोशनलाल चक्रवर्ती की हत्या का मामला दर्ज हुआ था। घटना 20 नवंबर की रात से 21 नवंबर की सुबह के बीच की बताई गई थी। मृतक का शव सिलगी रोड स्थित चिरई पहाड़ी के पास मिला था। उसके सिर और गले पर चोट के निशान पाए गए थे।


उस समय इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। वर्तमान जांच के दौरान पुलिस ने रामसिंह से पुराने मामले को लेकर भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार क्रॉस-वेरिफिकेशन के बाद रामसिंह ने वर्ष 2020 की हत्या में अपनी संलिप्तता और सुशील दत्त मिश्रा तथा संजू उर्फ संजय चक्रवर्ती से जुड़ी जानकारी दी है। पुलिस अब पुराने हत्याकांड में सामने आए तथ्यों का सत्यापन कर रही है और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम पुरस्कृत
पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने लगातार तीन-चार दिनों तक मेहनत की। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और क्रॉस-वेरिफिकेशन के आधार पर पुलिस को सफलता मिली। एसडीओपी पीयूष मिश्रा, हिरदेनगर चौकी प्रभारी सहित जांच में शामिल पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। पुलिस ने रानू नंदा हत्याकांड में रामसिंह चक्रवर्ती (38), निवासी बर्राटोला देवगांव और चन्द्रशेखर पटेल (30), निवासी भैरी बाबा मोहल्ला देवगांव को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार रामसिंह से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसका किसी अन्य आपराधिक घटना में भी संबंध तो नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed