फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandla-viral-video-man-tied-to-rickshaw-beaten-on-road-police-investigation

Mandla News: रिक्शे से पहले बांधा, फिर आरोपी ने चप्पलों और छाते से युवक को पीटा; मामले ने पकड़ा तूल

Wed, 15 Jul 2026 03:07 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 03:07 PM IST
सार

मंडला में एक युवक द्वारा दूसरे व्यक्ति को कपड़े से रिक्शे में बांधकर सरेआम चप्पलों और छाते से पीटते हुए थाने ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
mandla-viral-video-man-tied-to-rickshaw-beaten-on-road-police-investigation
मंडला में रिक्शे वाले को मारता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडला शहर के मुख्य मार्ग पर कानून को हाथ में लेने का एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक दूसरे व्यक्ति को कपड़े से रिक्शे में बांधकर सरेआम चप्पलों और छाते से पीटते हुए कोतवाली थाने की ओर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि यह वीडियो रेडक्रॉस से कोतवाली थाना के बीच का है। वीडियो में एक युवक के सिर से खून बहता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति बंधी हुई अवस्था में रिक्शा चला रहा है। घायल युवक रास्ते भर उसे चप्पलों और छाते से मारते हुए थाने के सामने से ले जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान रिक्शा चला रहे व्यक्ति ने कथित रूप से लाठी से हमला कर दूसरे युवक को घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने उसे कपड़े से बांधकर सरेआम थाने तक ले जाने का फैसला किया और रास्ते में उसकी पिटाई करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू
घटना के दौरान मौजूद राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थान पर कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई गई है। जांच में सामने आया है कि दोनों व्यक्तियों के बीच रिक्शा चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पहले एक व्यक्ति ने दूसरे के साथ मारपीट की, जिसके बाद दूसरा व्यक्ति उसे रिक्शे में बैठाकर मारते हुए कार्रवाई के लिए थाने ले जा रहा था। एसडीओपी ने बताया कि दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरा थाने में है। चूंकि दोनों ने कानून हाथ में लिया और आपराधिक कृत्य किए हैं, इसलिए दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed