{"_id":"69e39ece134fb69c7207c6e6","slug":"mandsaur-news-anganwadi-worker-caught-on-cctv-siphoning-donation-box-cash-during-counting-12500-missing-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: दानपेटी के पैसों की गिनती में हेराफेरी, महिला ने उड़ाए 12 हजार 500, मामला सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: दानपेटी के पैसों की गिनती में हेराफेरी, महिला ने उड़ाए 12 हजार 500, मामला सीसीटीवी में कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में दानपेटी में पैसों की गिनती के दौरान मदद कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने दान की रकम में हेराफेरी कर दी। महिला की हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।
दानपेटी की रकम में हेराफेरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले के गरोठ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध दुधाखेड़ी माताजी मंदिर में दानपेटी से रकम गायब होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रकम गिनने में मंदिर प्रबंधन की मदद कर रही एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर ही पैसे निकालने का आरोप लगा है। महिला ने दो अलग-अलग दिनों में कुल 12,500 रुपये चोरी किए। पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार रायपुरिया (भानपुरा) आंगनवाड़ी केंद्र में पदस्थ सीमा शर्मा दानपेटी की गिनती में सहयोग करने मंदिर पहुंची थी। इसी दौरान उसने शातिर तरीके से नोटों की गड्डी उठाकर साड़ी के भीतर, घुटने के पास छिपा ली। यह पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधन समिति के मुताबिक चोरी एक ही बार में नहीं, बल्कि दो दिनों में की गई। 14 अप्रैल को 11,000 रुपये और 15 अप्रैल को 1,500 रुपये निकाले गए। इस तरह कुल 12,500 रुपये की हेराफेरी सामने आई है।
ये भी पढ़ें: Agar Malwa News: अवैध रूप से चल रही चांदी रिफाइनरी पर छापा, बड़ी मात्रा में केमिकल-मशीनरी जब्त, दो गिरफ्तार
सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। प्रबंध समिति के सचिव एवं तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा ने 17 अप्रैल को आरोपी कार्यकर्ता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
फिलहाल इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। हालांकि सीसीटीवी में स्पष्ट सबूत सामने आने के बाद आरोपी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

कमेंट
कमेंट X