{"_id":"67adebd91dc65e9184069455","slug":"a-bus-carrying-pilgrims-returning-from-kumbh-rammed-into-a-parked-truck-3-dead-accident-happened-on-the-expressway-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2623301-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: कुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक में घुसी, तीन की मौत, एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: कुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक में घुसी, तीन की मौत, एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
सार
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कुंभ स्नान से लौट रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर घायल हुए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की।
इस तरह ट्राले में घुसी बस
विज्ञापन
विस्तार
कोटा (राजस्थान) के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब प्रयागराज में कुंभ स्नान कर श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में जारी है।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धि विनायक यात्रा टूर एंड ट्रेवल्स की यह बस बुधवार रात प्रयागराज से रवाना हुई थी और गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे कोटा जिले के सिमलिया क्षेत्र में ग्राम कराड़िया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 56 यात्री सवार थे, जिनमें मंदसौर, प्रतापगढ़, मनासा, रतलाम और अन्य जगहों के श्रद्धालु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों की पहचान
हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान किशोरीलाल रेगांवर (64 वर्ष) - एलआईसी के रिटायर्ड कर्मचारी, निवासी मंदसौर कैलाशी बाई (54 वर्ष) किशोरीलाल की पत्नी और अशोक हलवाई (35 वर्ष), निवारी मंदसौर की मौत हो गई। अशोक यात्रियों के लिए भोजन बनाने के लिए साथ थे। इसके अलावा, चमनलाल और पार्वती नामक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस के केबिन में बैठे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने कोटा जिला प्रशासन से संपर्क कर शेष यात्रियों को सुरक्षित मंदसौर पहुंचाने की व्यवस्था की। प्रशासन ने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके अलावा, अन्य घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी जिला प्रशासन को दिए गए हैं।

इस तरह ट्राले में घुसी बस

इस तरह ट्राले में घुसी बस

इस तरह ट्राले में घुसी बस

कमेंट
कमेंट X