सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A speeding car driver hits a scooter, killing the couple.

Mandsaur News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपति की मौत, पति ने मौके पर तो पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पिपलिया मंडी के महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे पिपलिया जोधा निवासी दंपति दिनेश महाजन (57) और विमला बाई (55) की मौत हो गई। आरोपी चालक फरार हुआ, जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

A speeding car driver hits a scooter, killing the couple.
हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के पिपलियामंडी महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया जोधा निवासी दंपति की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Trending Videos


मंदसौर जिले के पिपलियामंडी में फोरलेन मार्ग स्थित रोड के राजा के सामने एक तेज रफ्तार कार एमपी 44 जेडजी 1773 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए स्कूटी से जा रही दंपति के वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश पिता भंवरलाल महाजन उम्र 57 वर्ष निवासी पिपलिया जोधा थाना नाहरगढ़ जिला मंदसौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी विमला बाई उम्र 55 वर्ष को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान विमला बाई ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भांडेर में पिकअप वाहन में ताबड़तोड़ फायरिंग, चालक ने दिखाई सूझबूझ; थाने ले जाकर रोकी गाड़ी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों स्कूटी से पिपलिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार सड़क पर उछलकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस वाहन और टोल एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रम इवने ने बताया कि आरोपी रघुनंदन पिता राजकुमार नागदा, निवासी विषलवास, थाना वागन, जिला नीमच, अपनी अर्टिगा कार क्रमांक MP 44 ZG 1773 से मंदसौर की ओर से तेज गति में आ रहा था। कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आगे जा रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में राउंडअप कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई

हादसे के बाद कार की हालत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed