सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Alcohol ban announced in the holy city of Pashupatinath, public representatives called it a good decision

Mandsaur News: पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी में शराब बंदी का एलान, जनप्रतिनिधियों ने कहा-बहुत अच्छा निर्णय

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश सरकार ने 17 धार्मिक नगरियों, जिनमें मंदसौर भी शामिल है, में शराबबंदी की घोषणा की। मंदसौर के अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के पवित्र महत्व को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया, जिससे धार्मिक पर्यटन और सामाजिक सुधार की उम्मीद है। 

Alcohol ban announced in the holy city of Pashupatinath, public representatives called it a good decision
शिवना नदी किनारे स्थित भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश की 17 धार्मिक नगरियों में मध्यप्रदेश शासन ने शराबबंदी की घोषणा कर दी है। इन धार्मिक नगरियों में मंदसौर भी शामिल है, क्योंकि यहां अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ का विश्वविख्यात मंदिर है। लोगों की आस्था को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने वर्ष 2011 में मंदसौर को धार्मिक नगरी घोषित किया था। जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सरकार के इस निर्णय की प्रशंसा की जा रही है।

Trending Videos


शराबबंदी को लेकर एक बार फिर सरकार सख्त नजर आ रही है। एमपी में कुल 17 जगहों पर शराब को बैन करने के संबंध में सीएम मोहन यादव ने आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की घोषणा की है। इसमें मंदसौर भी शामिल है। मंदसौर में शिवना नदी के तट पर अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर स्थापित है। डॉ. मोहन यादव ने शराबबंदी को लेकर कहा कि समाज में नशाखोरी की आदत, खासकर शराब से परिवार के परिवार बर्बाद हो जाते हैं। यह बहुत बड़ा कष्ट है। हमने संकल्प लिया है हमारी सरकार के माध्यम से 17 अलग-अलग धार्मिक नगरियों में शराबबंदी करने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि शराब ने कई जिंदगियां बर्बाद कर दीं, कई लोगों के घर शराब की वजह से उजड़ गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जो 17 धार्मिक नगरों जिनमें मंदसौर भी शामिल है उनमें शराब बंदी का फैसला स्वागत योग्य है। मेरी सरकार से मांग है कि शराब बंदी का निर्णय पूरे प्रदेश में लागू होना चाहिए।

मध्य प्रदेश के 16 धार्मिक नगरों के साथ भगवान पशुपतिनाथ की पवित्र नगरी मंदसौर में मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने शराबबंदी किए जाने की घोषणा की है। इसका मंदसौर के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय पर तात्कालिक मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है।

पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि मंदसौर का ऐतिहासिक और पुरातन महत्व है। मंदसौर में ही अष्टमूर्ति भगवान पशुपतिनाथ विराजते हैं। मंदसौर के राजा भगवान पशुपतिनाथ हैं। 9 दिसंबर 2011 को मध्य प्रदेश के तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर को पवित्र नगरी घोषित किया था। अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने का निर्णय लिया गया है। पवित्र नगरी मंदसौर भी इसमें सम्मिलित है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब मंदसौर में भी शराबबंदी लागू होगी और और पवित्र शहर मंदसौर धार्मिक नगरी के रूप में विकसित होगा। इसके साथ ही यहां धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed