सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader close to Deputy CM Devda murdered with sharp weapon at his home

Mandsaur: डिप्टी सीएम देवड़ा के करीबी भाजपा युवा नेता की हत्या, घर की ऊपरी मंजिल पर मिला शव, गले-सिर पर घाव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के भाजपा युवा नेता श्यामलाल धाकड़ की उनके घर में ही हत्या कर दी गई। उनके गले और सिर पर धारदार हथियार के घाव मिले हैं। धाकड़ डिप्टी सीएम देवड़ा और सांसद गुप्ता के करीबी थे।

BJP leader close to Deputy CM Devda murdered with sharp weapon at his home
एसपी अभिषेक आनंद ने किया मौका मुआयना
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोरिया बड़ा में भाजपा नेता की उनके ही घर की ऊपरी मंजिल पर खून से लतपथ सनी लाश मिली। मृतक के सिर और गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं। भाजपा नेता की हत्या पर उनके करीबी उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने दुख जताया है। 

Trending Videos


ये भी पढ़ें: 14 साल की बेटी से बनाता रहा संबंध, गर्भवती हुई तो पुलिस से कहा-गुजरात में हुआ दुष्कर्म; ऐसे खुला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हिंगोरिया बड़ा निवासी श्यामलाल पिता दौलतराम धाकड़ (45) की लाश उनके मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मिली। श्यामलाल धाकड़ रात में ऊपरी मंजिल पर अकेले सो रहे थे, जबकि अन्य परिजन नीचे के कमरों में थे। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। उनके गले और सिर पर गहरे घाव पाए गए हैं। हत्या की सूचना पर नाहरगढ़ थाना प्रभारी प्रभात सिंह गौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं।  

ये भी पढ़ें: हरदा में मुर्गी का नाम 'नर्मदा' रखने पर विवाद, समाज ने बताया सनातन धर्म का अपमान, जानिए क्या है मामला

डिप्टी सीएम और सांसद से थे करीबी
श्यामलाल भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता के करीबी माने जाते थे। उनकी मौत पर दोनों नेताओं ने दुख जताया है और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed