सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Complex syndactyly surgery successfully completed for first time in district hospital

Mandsaur News: जिला अस्पताल में पहली बार जटिल सिंडैक्टली सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न, जानें बीमारी के बारे में

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर जिला चिकित्सालय में आए नए चिकित्सकों की टीम ने चिकित्सा क्षेत्र में पहली बार जटिल सिंडैक्टली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह सर्जरी 14 वर्षीय बालक के हाथों की चिपकी हुई उंगलियों को अलग करने के लिए की गई।

Mandsaur Complex syndactyly surgery successfully completed for first time in district hospital
मंदसौर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिला चिकित्सालय में आए नए चिकित्सकों की टीम ने मंदसौर के चिकित्सा क्षेत्र में पहली बार जटिल सिंडैक्टली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह सर्जरी 14 वर्षीय बालक के हाथों की चिपकी हुई उंगलियों को अलग करने के लिए की गई। अब बालक को भविष्व में कोई परेशानी नहीं होगी।

Trending Videos


मंदसौर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ. डीके शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला अस्पताल मंदसौर में चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की गई है। पहली बार यहां जटिल सिंडैक्टली सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह सर्जरी 14 वर्षीय किशोर पर की गई, जिसकी उंगलियां आपस में जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज की उंगलियों को अलग करने के बाद उभरे कच्चे घावों को ढकने के लिए फॉर आर्म (हाथ के अगले हिस्से) से त्वचा लेकर स्किन ग्राफ्टिंग की गई। इस प्रक्रिया से उंगलियों को सही आकार और सुरक्षा मिल सकी, जिससे मरीज को भविष्य में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस जटिल ऑपरेशन को डॉ. शुभम जैन और डॉ. सिद्धार्थ शिंदे के नेतृत्व में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। चिकित्सकों की टीम ने बारीकी से ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे मरीज की जुड़ी हुई उंगलियां अलग हो सकीं और उसे सामान्य जीवन जीने में मदद मिलेगी।

जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मंदसौर में पहली बार इतनी जटिल सर्जरी की गई है, जो स्थानीय चिकित्सा सेवाओं के स्तर में महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाती है। इस सफलता के बाद अब जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मरीज की स्थिति अब स्थिर है और डॉक्टरों के अनुसार, कुछ समय में वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed