सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Illegal cultivation of cannabis was being done between garlic and chia crops, one accused arrested

Mandsaur News:लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे की खेती,आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के  भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खेत से 9 लाख 80 हजार रुपए कीमत के पौधे भी जब्त किए हैं।

Illegal cultivation of cannabis was being done between garlic and chia crops, one accused arrested
भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती हो रही थी। इस खेती को करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।  पुलिस ने आरोपी के खेत से 9 लाख 80 हजार रुपए कीमत के गांजे के पौधे भी जब्त किए हैं। इन पौधों का वजन करीब एक क्विंटल 40 किलो है 

Trending Videos

मंदसौर के भावगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल ने  बताया कि मुखबिर से पुलिस को इस अवैध खेती के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने धंधोड़ा बेहपुर रोड पर दशरथ प्रजापति के खेत में दबिश दी। जब पुलिस खेत में पहुंची तब वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। दरअसल,खेत में लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे के 670 पौधे लगाए गए थे।  पुलिस ने गांजे के पौधों को उखाड़ दिया है। इनका वजन एक क्विंटल 40 किलोग्राम के बीच आया है। पुलिस ने आरोपी दशरथ को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ गांजे की अवैध खेती करने का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लहसुन और चिया की फसल के बीच की जा रही थी गांजे की अवैध खेती
भावगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी दशरथ प्रजापति द्वारा शातिर तरीके से लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी ताकि लहसुन की फसल की खुशबू के बीच गांजे की फसल की खुशबू दब जाए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी दशरथ द्वारा अवैध रूप से गांजे की अवैध खेती कब से की जा रही है और गांजे की सप्लाई वो किसको करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed