{"_id":"674475486a7669d2e30f830b","slug":"mandsaur-crime-jewellery-worth-12-lakhs-and-cash-worth-5-lakhs-stolen-from-an-empty-house-investigation-begins-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur Crime: सुने मकान से 12 लाख की ज्वेलरी और पांच लाख रुपये नकदी चोरी, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur Crime: सुने मकान से 12 लाख की ज्वेलरी और पांच लाख रुपये नकदी चोरी, मामले की जांच शुरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
मामले की जानकारी मिलते ही परिवार मंदसौर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुने मकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्धचक्र विहार कॉलोनी में एक सुने मकान में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और पांच लाख रुपये नकदी चुरा ले गए। मामले की जानकारी मिलते ही परिवार मंदसौर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सिद्धचक्र विहार कालोनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मुकेश कुमार धाकड़ के सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और पांच से सात लाख रुपये नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश पाटीदार मंदसौर अपने निवास पर पहुंचे और घर का दरवाजा खुला देख और सामान अस्त-व्यस्त देख कोतवाली थाने पर सूचना दी। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
फरियादी मुकेश कुमार धाकड़ ने बताया कि गांव में हमारी खेतीबाड़ी है, जिसके लिए हम सभी लोग शनिवार को गांव गए थे। वहां से भवानीमंडी के पास ग्राम मलावदा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह हमे पड़ोसी ने मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर का दरवाजा खुला है और सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा है। सूचना मिलते ही हम लोग मंदसौर के लिए निकल गए। हमने घर आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी भी खुली पड़ी थी, जिसकी सूचना हमने पुलिस को दी। चोर यहां से करीब 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी और करीब 5 से 7 लाख रुपये नकदी चुरा ले गए।

कमेंट
कमेंट X