{"_id":"67167ee83fb17ff8cd095a23","slug":"mandsaur-crime-servant-killed-an-old-man-for-greed-of-money-got-injured-by-jumping-into-ditch-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur Crime: रुपये के लालच में नौकर ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस से बचने के लिए खाई में कूदकर हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur Crime: रुपये के लालच में नौकर ने की बुजुर्ग की हत्या, पुलिस से बचने के लिए खाई में कूदकर हुआ घायल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार
रुपयों के लालच में नौकर ने बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी खाई में कूदकर घायल हो गया।
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंदसौर जिले में नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदपन में सोमवार को हुई बुजुर्ग की हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को देख आरोपी गिट्टी खदान में कूद गया। इसके चलते आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रुपयों के लालच में उसने बुजुर्ग की हत्या की थी।
Trending Videos
मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदपन में सिंदपन निवासी मांगीलाल बावरी का रक्त रंजित शव जब ग्रामीणों ने देखा तो ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई। हत्या की जानकारी मिलते ही नारायणगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी व बूढा चौकी प्रभारी भीम सिंह राठौर घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक मांगीलाल गुमटी चलाता है व कुछ दिनों से टकरावद निवासी राजू उर्फ़ सुखलाल पिता रामलाल भील इसके साथ रह रहा था, जो फरार हो गया है। पुलिस को राजू पर शंका हुई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस को राजू के पहेडा मगरा की ओर होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर घेराबंदी की तो पुलिस को देखकर राजू उर्फ़ सुखलाल खदान में कूद गया। कूदने के दौरान राजू के हाथ पैर में चोट लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजू ने बताया कि मृतक मांगीलाल के पास 13 हजार 500 रुपये थे, जिससे कंप्रेशर मशीन खरीदाना था। रुपयों के लालच में मांगीलाल की हत्या कर दी।

कमेंट
कमेंट X