सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur: Facility for the people of Mandsaur in Gandhisagar Forest Retreat Festival, travel by free bus

Mandsaur: गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल में मंदसौर के लोगों को सुविधा, फ्री बस से यात्रा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियां रखी गई हैं, जिनमें लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस, एयर एडवेंचर, वॉटर स्पोर्ट्स और लैंड एक्टिविटीज़ शामिल हैं। 

Mandsaur: Facility for the people of Mandsaur in Gandhisagar Forest Retreat Festival, travel by free bus
फेस्टिवल निवासियों को प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अनूठा अवसर दे रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल में इस साल मंदसौर के स्थानीय निवासियों को विशेष सुविधा के तहत फ्री बस सेवा दी जा रही है। शुक्रवार से शुरू हुई ये सेवा शनिवार को भी जारी रहेगी। यानी शनिवार को भी इस फेस्टिवल में स्थानीय लोग निःशुल्क शटल बस का लाभ उठाकर आसानी से पहुंच सकते हैं। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार बस सेवा दोपहर 12:45 बजे मंदसौर के राम टेकरी से शुरू होगी। इसके बाद यह बीपीएल चौराहा, नाका चौराहा और गुप्ता चौराहा से यात्रियों को लेते हुए दोपहर 3:30 बजे गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट फेस्टिवल स्थल पर पहुंचेगी। फेस्टिवल में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियां रखी गई हैं, जिनमें लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस, एयर एडवेंचर, वॉटर स्पोर्ट्स और लैंड एक्टिविटीज़ शामिल हैं। 18 अक्टूबर को विशेष रूप से प्रसिद्ध बैंड 'इतिहास' की लाइव प्रस्तुति हुई। इसके अलावा, हॉट एयर बलून और पैरामोटर जैसी रोमांचक गतिविधियां भी फेस्टिवल का हिस्सा हैं, जिनका लुत्फ 3 नवंबर और 13 दिसंबर तक लिया जा सकेगा। यह फेस्टिवल स्थानीय निवासियों को प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने का अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन कम मिले यात्री
मंदसौर वासियों की सुविधा के लिए शुरू की गई फ्री बस को पहले दिन खास रिस्पांस नहीं मिला। बसों को यात्री मुश्किल से मिले। हालांकि बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed