सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MD CBN arrests renowned doctor for drug trafficking, releases him after political pressure

Mandsaur News: MD ड्रग तस्करी में प्रतिष्ठित डॉक्टर को CBN ने किया गिरफ्तार, मामले को बताया जा रहा साजिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदसौर के डॉक्टर डीडी संगतानी को नारकोटिक्स टीम ने 130 ग्राम MD ड्रग केस में हिरासत में लिया, जिसे उन्होंने साजिश बताया। समाजजनों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से उन्हें रिहा किया गया। डॉक्टर ने अपने दामाद पर षड्यंत्र रचने का संदेह जताया, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग हुई। 

MD CBN arrests renowned doctor for drug trafficking, releases him after political pressure
प्रतापगढ़ की हथुनिया थाना पुलिस से बहस करते सिंधी समाजजन
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर डीडी संगतानी को प्रतापगढ़ नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 130 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MD के मामले में हिरासत में लिया, जिसे उन्होंने साजिश बताया। समाजजनों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा किया गया। डॉक्टर संगतानी ने अपने दामाद पर षड्यंत्र रचने का संदेह जताया है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10:00 बजे, डॉक्टर संगतानी अपने परिवार के साथ नालछा माता मंदिर जा रहे थे कि कैलाश मार्ग पर एक अन्य वाहन में सवार कुछ अज्ञात लोग उनकी कार रोककर तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान, उन्होंने एक पॉलीथिन पैकेट दिखाया और खुद को नारकोटिक्स पुलिस बताकर डॉक्टर संगतानी को वाहन सहित अपने साथ ले गए। उनकी पत्नी ने तुरंत परिजनों और समाजजनों को सूचना दी। परिजनों और समाजजनों ने एसपी अभिषेक आनंद से संपर्क किया, जिनके हस्तक्षेप से पता चला कि राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने डॉक्टर संगतानी को 130 ग्राम सिंथेटिक ड्रग MD के आरोप में हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तीन दिन की समाधि से निकले ब्रह्मचारी बाबा, बोले-जिसको दीक्षा दी उसने रामधुन नहीं कराई, सिद्धियां गईं

पूर्व विधायक और सांसदों का हस्तक्षेप
जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन प्रतापगढ़ नारकोटिक्स कार्यालय की ओर रवाना हुए, लेकिन हथुनिया थाना पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। यहां पुलिस और समाजजनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद समाजजन प्रतापगढ़ के लिए आगे बढ़े। मंदसौर के पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, रतलाम रेंज डीआईजी मनोज सिंह, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और प्रतापगढ़ के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश दोषी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने प्रतापगढ़ जाकर नारकोटिक्स अधिकारियों से चर्चा कर निर्दोष डॉक्टर संगतानी को रिहा करने और षड्यंत्र की जांच की मांग की।

सांसद सुधीर गुप्ता ने भी सीबीएन कमिश्नर और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी से चर्चा कर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। इसके परिणामस्वरूप, सीबीएन प्रतापगढ़ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद डॉक्टर संगतानी को रिहा कर दिया।

ये भी पढ़ें-केंद्र ने एमपी को दी चार सड़क परियोजनाओं की सौगात, 4302 करोड़ रुपये खर्च होंगे

साजिश की आशंका
डॉक्टर संगतानी ने अपने दामाद पर साजिश रचने का संदेह जताया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उनके दामाद ने एक महिला से साठगांठ कर उनके बेटे पर झूठा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा, बदमाशों को हायर कर उनके डायग्नोस्टिक सेंटर और घर के बाहर खड़ी कार में आगजनी की घटना को अंजाम दिलाया था। पुलिस जांच में उनके दामाद का नाम सामने आने पर मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed