सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two Himachal smugglers arrested with 15 quintals of illegal drug dodachura

Mandsaur News: अवैध मादक पदार्थ के साथ हिमाचल के दो तस्कर गिरफ्तार, 15 क्विंटल डोडाचूरा बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 09:16 AM IST
विज्ञापन
Two Himachal smugglers arrested with 15 quintals of illegal drug dodachura
पुलिस गिरफ्त में डोडाचूरा तस्कर
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14 क्विंटल 82 किलोग्राम डोडाचूरा तथा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई गई है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- 25 टन सोयाबीन से भरा ट्रक जलकर हुआ खाक, शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर मंदसौर से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर प्रतापगढ़ रोड स्थित नाका नंबर 10 पर नाकाबंदी कर दी गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले ट्रक क्रमांक एचपी 17 एफ 7086 को रोका गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें चाक पावडर के लगभग 300 कट्टों के बीच छिपाकर रखा गया 14 क्विंटल 82 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रक के चालक व क्लीनर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुशील सिंह (42 वर्ष), निवासी कोटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश और ईमरान (28 वर्ष), निवासी जगतपुर थाना माझरा, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- शराबबंदी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई, सात लाख 75 हजार रुपए की 155 पेटी अवैध शराब जब्त

पुलिस ने ट्रक सहित जब्त मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहीं एसआई कांता भाभर ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 22 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल पुलिस टीम दोनों से पूछताछ कर रही है कि यह अवैध मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही, इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed