{"_id":"69dfb19f8ee6d32fd20eb524","slug":"mp-board-result-potter-s-daughter-tops-barwani-secures-6th-rank-in-madhya-pradesh-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: मटके बनाने वाले पिता की बेटी ने किया कमाल, बड़वानी में अव्वल, प्रदेश में आई छठी रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: मटके बनाने वाले पिता की बेटी ने किया कमाल, बड़वानी में अव्वल, प्रदेश में आई छठी रैंक
Wed, 15 Apr 2026 09:11 PM IST
बड़वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी
Published by: बड़वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:11 PM IST
सार
10वीं बोर्ड में 98.8% अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाली महक गोले आईएएस बनकर पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं। उनकी इस सफलता ने जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
परिवार के साथ महक गोले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं परीक्षा परिणाम में अंजड़ की छात्रा महक गोले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। महक ने 500 में से 494 अंक (98.8%) प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया, जो जिले के लिए इस सत्र की बड़ी उपलब्धि है।
महक के पिता बलिराम गोले कुम्हार समाज से हैं और मटके बनाने का काम करते हैं। महक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें महक और उनकी जुड़वां बहन पल्लवी ने इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी। पल्लवी ने भी 92.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
महक गोले का सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनने का है। उन्होंने बताया कि परिवार का पूरा सहयोग मिला, जिसकी बदौलत वह इस मुकाम तक पहुंचीं। महक ने कहा कि वह पहले आईआईटी में प्रवेश लेना चाहती हैं और उसके बाद यूपीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं, ताकि अपने पिता का सपना पूरा कर सकें। महक का कहना है कि आज भी कई जगह लड़कियों को कम आंका जाता है लेकिन यदि वे ठान लें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP Board Result: 12वीं की मेरिट में भोपाल के 9, ग्वालियर के सबसे ज्यादा 10 छात्र; टॉप-10 में 6 जनजातीय जिले
महक के पिता बलिराम गोले ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी तीनों बेटियों को पढ़ाकर बड़े पदों पर देखना चाहते हैं। बेटियां घरेलू कार्यों के साथ कुम्हारी के काम में भी हाथ बंटाती हैं।
महक गोले की यह सफलता न केवल बड़वानी जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन सभी बच्चों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।