{"_id":"6a8dba24076da86a5105f115","slug":"mp-claim-that-bjp-mla-ramniwas-shah-car-was-washed-using-a-fire-brigade-vehicle-viral-video-raises-questions-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी: भाजपा विधायक रामनिवास शाह की कार फायर ब्रिगेड से धुलने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी: भाजपा विधायक रामनिवास शाह की कार फायर ब्रिगेड से धुलने का दावा, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
Tue, 25 Aug 2026 09:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:22 PM IST
सार
सिंगरौली में भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार को फायर ब्रिगेड वाहन से धोने का कथित वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के बाद सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल पर सवाल उठे हैं। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
कार धुलवाते विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली में नगर निगम की फायर ब्रिगेड से भाजपा विधायक रामनिवास शाह की निजी कार धोए जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक के बिलौंजी स्थित शासकीय आवास के बाहर खड़ी कार पर फायर ब्रिगेड वाहन से पाइप के जरिए पानी डाला जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद सरकारी संसाधनों के निजी इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड जैसे आपातकालीन सेवा के वाहन और कर्मचारियों का इस्तेमाल निजी वाहन की धुलाई के लिए कैसे किया गया। मामला सामने आने के बाद अब इस बात को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया है कि इस तरह के इस्तेमाल की अनुमति किसने दी।
विज्ञापन
पढ़ें: कूनो में फिर गायब हुई मादा चीता निर्वा, 500 मीटर के सिग्नल ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता; पांच टीमें उतरीं
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड से गाड़ी धुलवाने का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो को लेकर सरकारी मशीनरी की जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड का इस्तेमाल आपातकालीन परिस्थितियों और जनसेवा के लिए होना चाहिए, न कि निजी काम के लिए। हालांकि, मामले में नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान और विधायक रामनिवास शाह की ओर से फिलहाल कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस मामले में अभी तक वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही फायर ब्रिगेड के वाहन को निजी कार की धुलाई में इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी या नहीं, यह भी स्पष्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच और जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।
