{"_id":"6a6b60774becc0be800a415a","slug":"mp-family-members-claim-how-can-ajit-who-is-fighting-for-his-life-breathe-with-an-empty-oxygen-cylinder-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: जान बचाने वाली एंबुलेंस ने ली जान? दावा- मौत से लड़ रहे अजीत को खाली ऑक्सीजन सिलिंडर से कैसे देते सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: जान बचाने वाली एंबुलेंस ने ली जान? दावा- मौत से लड़ रहे अजीत को खाली ऑक्सीजन सिलिंडर से कैसे देते सांसें
Thu, 30 Jul 2026 08:02 PM IST
मंडला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मंडला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मंडला से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर खाली पड़ा था। उसी से मरीज को सांसें दी जा रही थीं। नतीजतन मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में सिलिंडर के मीटर में ऑक्सीजन शून्य पर दिखाई दे रही है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंडला से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि एक किडनी मरीज को जिस एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसमें रखा ऑक्सीजन सिलिंडर ही खाली था। मरीज सांसों के लिए तड़पता रहा और अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
21 वर्षीय किडनी मरीज अजीत बरैया की मौत के मामले में अब एक कथित वीडियो सामने आया है। परिजनों का दावा है कि यह वीडियो घटना के दौरान एंबुलेंस के अंदर का है, जिसमें ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रेशर गेज शून्य पर दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
क्या था मामला?
जानकारी के अनुसार, मंडला जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुनहरा माल निवासी 21 वर्षीय अजीत बरैया की 27 जुलाई को जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एंबुलेंस में समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली और रास्ते में ऑक्सीजन सिलिंडर की गैस खत्म हो जाने के कारण अजीत ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला से सटे परिसर में शुक्रवार की नमाज की दी अनुमति, सरकार को दिए ये आदेश
परिजनों ने किए क्या दावे?
परिजनों का दावा है कि यह वीडियो घटना के दौरान एंबुलेंस के अंदर का है। वीडियो में एक युवक सांस लेने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है, जिसे परिजन अजीत बरैया बता रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस में लगे ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रेशर गेज भी शून्य पर दिखाई दे रहा है। वीडियो में अजीत के माता-पिता भी बेहद परेशान और व्याकुल नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई है।
जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला
वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएल कोरी ने कहा था कि 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन भोपाल स्थित वरिष्ठ कार्यालय द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया था कि मामले की शिकायत वरिष्ठ कार्यालय को भेजी जाएगी, जहां जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।