सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Rajgarh Accident Mother-in-Law and Daughter-in-Law Buried Under Debris During Well Digging Rescue Underway

एमपी में दर्दनाक हादसा: कुएं की खुदाई के दौरान मलबा धंसा, सास-बहू 50 फीट गहराई में दबीं, एक की हुई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार

राजगढ़ जिले के बामनगांव छोटी में नए कुएं की खुदाई के दौरान कच्ची दीवार ढहने से सास-बहू 50 फीट गहरे कुएं में मलबे में दब गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। 

MP Rajgarh Accident Mother-in-Law and Daughter-in-Law Buried Under Debris During Well Digging Rescue Underway
राजगढ़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र स्थित बामनगांव छोटी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में खुद रहे नए कुएं में अचानक मलबा धंसने से दो महिलाएं दब गईं। मलबे में दबी दोनों महिलाएं रिश्ते में सास-बहू हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए प्रशासन का अमला मौके पर पहुंच गया। हालांकि एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे को निकालने का प्रयास जारी है। 

जानकारी के अनुसार बामनगांव में एक जनपद सदस्य के खेत में नया कुआं खुदवाया जा रहा था। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जनपद सदस्य की 60 वर्षीय मां रूपाबाई और 30 वर्षीय पत्नी पिंकी बाई कुएं के अंदर उतरी थीं। बताया जा रहा है कि कुएं में जमा मिट्टी और पत्थर निकालने के लिए दोनों नीचे गई थीं। इसी दौरान कुएं की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते करीब 50 फीट गहरे कुएं में ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा गिर गया, जिससे दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर बचाव का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक मलबा अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन


पढे़ं: डंपर-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, डीजल टैंक फटा; दो चालकों की जिंदा जलकर हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही खिलचीपुर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार सहित पुलिस बल ने बचाव अभियान शुरू कराया। राहत कार्य के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गईं। गहराई अधिक होने और मिट्टी लगातार दरकने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आने पर पोकलेन मशीन भी मौके पर बुलाई गई। मशीनों की मदद से कुएं के आसपास की मिट्टी हटाकर महिलाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि एक को बाहर निकाला गया, लेकिन अफसोस की बात ये रही कि एक महिला ने दम तोड़ दिया है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार कुआं हाल ही में खोदा गया था। बरसात से पहले की नमी और नई खुदाई के कारण मिट्टी काफी कच्ची थी। सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। जनपद सदस्य सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने एंबुलेंस और मेडिकल टीम को भी तैनात कर दिया है, ताकि महिलाओं को बाहर निकालते ही तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed