सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Weather Bone-chilling cold in Madhya Pradesh 0.2 degree temperature recorded in Nagaon

MP Weather: मध्यप्रदेश में हाड़ कंपा रही ठंड, नौगांव में 0.2 डिग्री तापमान दर्ज, कई जिलों में स्कूल बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई स्थानों पर पाला भी गिर रहा है वहीं, कुछ जिलों में मावठे की बारिश सर्दी बढ़ा रही है। गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 °C नौगांव में दर्ज किया गया।

MP Weather Bone-chilling cold in Madhya Pradesh 0.2 degree temperature recorded in Nagaon
एमपी में कड़ाके की ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नया साल मध्यप्रदेश के लिए कड़ाके की ठंड लेकर आया है, जहां दिसंबर के महीने में लोगों को गर्मी महसूस हो रही थी, तो वहीं अब जनवरी के महीने में लोग हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से बेहाल हो गए हैं। आलम ये है कि प्रदेश के कई हिस्सों में लोग सूर्य देव के दर्शनों के लिए तरस गए हैं। अलाव के सहारे लोग किसी तरह दिन काट रहे हैं। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के चलते जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, छतरपुर, उज्जैन, उमरिया, छिंदवाड़ा, राजगढ़ जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है, तो वहीं कई जगहों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। जिन स्कूलों में अर्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं वहां भी परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। ठंड को देखते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है। वहीं, घनो कोहरे के चलते विजिबिलीटी काफी कम हो गई है। घरों में काम करने के दौरान महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शीतलहर के चलते लोग गाड़ी चलाने में काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
Trending Videos


नौगांव में पारा 0.2 डिग्री पर पहुंचा
बीते 24 घंटों की बात करें तो मौसम विभाग की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। गुना और छतरपुर में मध्यम से घना कोहरा रहा, जबकि दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और सतना जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। सागर और छतरपुर में जिलों तीव्र शीतलहर एवं गुना और दतिया जिलों में गुरुवार को भी शीतलहर का प्रभाव रहा। ग्वालियर, दतिया और छतरपुर जिलों में तीव्र शीतल दिन एवं सिवनी, छिंदवाड़ा, रीवा, उज्जैन और धार जिलों में शीतल दिन रहा। छतरपुर, दतिया और गुना जिले में पाले का प्रभाव  भी देखने को मिला। न्यूनतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे हालांकि शेष संभागों में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। सागर संभाग में तापमान सामान्य से विशेष रूप से कम ग्वालियर और भोपाल में सामान्य से काफी कम, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभागों में सामान्य से कम एवं शेष संभागों में सामान्य रहा। गुरुवार को प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.2 °C नौगांव में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने छतरपुर जिले में बहुत घना कोहरा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि ग्वालियर चम्बल एवं नर्मदापुरम संभागों, रायसेन, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सतना, सिवनी, पद्मा, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा होने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर और चम्बल संभागों, टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिले में पाला गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चम्बल संभाग, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की चेतावनी देते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि चम्बल संभाग, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर दतिया, नीमच, मंदसौर और रायसेन जिलों में शीतलदिन होने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed