{"_id":"69e118ef967e32e65b0ab3ff","slug":"narmadapuram-cm-mohan-yadav-performs-bhoomi-pujan-for-narmadapuram-timarni-highway-boosting-regional-growth-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narmadapuram News: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे खोलेगा तरक्की का नया मार्ग, सीएम मोहन यादव ने किया भूमिपूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narmadapuram News: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे खोलेगा तरक्की का नया मार्ग, सीएम मोहन यादव ने किया भूमिपूजन
Thu, 16 Apr 2026 10:44 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: Priya Verma
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:44 PM IST
सार
नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे के उन्नयन की सौगात के साथ सिवनी-मालवा में विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज इसका भूमिपूजन कर इसे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और प्रगति के लिए अहम कदम बताया।
विज्ञापन
नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का सीएम ने किया भूमिपूजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिवनी-मालवा में आयोजित कार्यक्रम में 972 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाले 72 किलोमीटर लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे-67 के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़कें विकास का आधार होती हैं और इस परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हाईवे के निर्माण से सिवनी-मालवा की इंदौर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों से सीधी कनेक्टिविटी आसान होगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।
महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से ही स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जा रहा है और लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी में हादसा: ग्वालियर में 1400 करोड़ से बन रही एलिवेटेड रोड का एक गर्डर गिरा, मजदूर घायल; कांग्रेस ने घेरा
विकास कार्यों की सौगात
कार्यक्रम में सिवनी-मालवा क्षेत्र को करीब 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 106 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत के 96 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के आंवली घाट क्षेत्र में सिंचाई परियोजना विकसित करने की घोषणा की, जिससे 40 गांवों के 10 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा माता यशोदा योजना, कामधेनु योजना और राहवीर योजना जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया गया।
रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने सिवनी-मालवा में रोड-शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और विभिन्न संगठनों ने अभिनंदन किया। फिलहाल इस परियोजना को क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी के लिए अहम माना जा रहा है।