{"_id":"69ef794f5fba10730508993b","slug":"a-childs-smartwatch-explodes-during-a-wedding-ceremony-in-narmadapuram-injuring-two-brothers-narmadapuram-news-c-1-1-noi1512-4217126-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: नर्मदापुरम में शादी समारोह के दौरान 10 साल के बच्चे की स्मार्ट वॉच फटी, दो भाई घायल; मचा हड़कंप उपचार जार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: नर्मदापुरम में शादी समारोह के दौरान 10 साल के बच्चे की स्मार्ट वॉच फटी, दो भाई घायल; मचा हड़कंप उपचार जार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
नर्मदापुरम के एक शादी समारोह में 10 साल के बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फटने से हड़कंप मच गया। धमाके के बाद समारोह में अफरातफरी का माहौल बन गया, हालांकि बच्चे को तुरंत संभाला गया।
स्मार्ट वॉच फटने से घायल हुए दोनों भाई उपचार करवाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नर्मदापुरम में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब 10 साल के मासूम की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। इटारसी रोड स्थित सौम्या सेलिब्रेशन गार्डन में शादी की खुशियां अपने चरम पर थीं, लेकिन अचानक हुए इस विस्फोट ने पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया।
गांव चांदोन निवासी दो सगे भाई, वेदांत और सूर्यांश चौधरी, समारोह में एक साथ बैठे हुए थे। तभी वेदांत की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच अचानक फट गई। धमाका इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और कुछ पल के लिए अफरातफरी मच गई।
धमाके की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे
इस विस्फोट में वेदांत के हाथ का हिस्सा झुलस गया और उसकी त्वचा छिल गई, जबकि पास में बैठे उसके भाई सूर्यांश भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत संभाला। शादी का माहौल कुछ देर के लिए थम गया और हर कोई सहमा हुआ नजर आया।
परिजनों ने बिना समय गंवाए दोनों बच्चों को नर्मदापुरम के नर्मदा अस्पताल हरिजन लेकर पहुंचे, जहां देर रात करीब 1:30 बजे डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को उसी रात घर भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क
डर और चिंता का माहौल
जानकारी के अनुसार, यह स्मार्ट वॉच करीब एक साल पहले ऑनलाइन मंगाई गई थी। घटना के बाद परिवार में डर और चिंता का माहौल है। इस हादसे ने एक बार फिर स्मार्ट गैजेट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब इन्हें छोटे बच्चे इस्तेमाल कर रहे हों।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X