{"_id":"66277fabf6491099650c7ac0","slug":"donation-of-body-of-75-year-old-social-worker-pramod-mahajan-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 75 वर्षीय समाजसेवी प्रमोद महाजन का देहदान, हमेशा से प्राणी-प्रकृति की सेवा के लिए थे समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 75 वर्षीय समाजसेवी प्रमोद महाजन का देहदान, हमेशा से प्राणी-प्रकृति की सेवा के लिए थे समर्पित
Tue, 23 Apr 2024 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:00 PM IST
सार
MP News: नर्मदापुरम में पर्यटन घाट के पास रहने वाले 75 वर्षीय प्रमोद महाजन की देहदान की गई। पीपुल्स हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के स्टॉफ ने डोनेट देह को भोपाल ले गए। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए ये देह अब उनकी पढ़ाई के काम आ सकेगी।
विज्ञापन
देहदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कोरी घाट पर रहने वाले प्रमोद महाजन का 75 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। एमपीईबी में एई पद से सेवानिवृत्त हुए महाजन प्रकृति प्रेमी भी थे। प्रमोद महाजन 10 साल पहले 17 फरवरी 2015 को वे अपनी देहदान कर चुके थे।
विज्ञापन
प्रमोद महाजन के बेटों और परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी की। बेटे विशाल महाजन बताते हैं कि पिताजी देहदान के बारे में बताते थे कि शरीर का हर एक अंग अन्य किसी न किसी के काम आ सके। राजघाट पर कृत्रिम रूप से सूक्ष्म रूप में उनके नाखून एवं बालों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
उनकी देह भोपाल स्थित मेडिकल रिसर्च सेंटर को सौंपी ताकि उनके अंगों का उपयोग हो सके। स्वर्गीय प्रमोद महाजन के पुत्र विशाल महाजन बताते हैं कि पिताजी का सुक्ष्म रूप से अंतिम संस्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी 2015 को पापा जी ने अपना शरीर भोपाल स्थित पीपल्स हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर में डोनेट कर दिया था, ताकि आगे चलकर उनके अंगों का बहुत सी चीजों के लिए उपयोग हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि समाज के लिए एक बेहतर पल है, निश्चित रूप से समाज के लिए समाज यह देखेगा तो उसे लगेगा की भविष्य में उसको कई रोगों से जो व्यक्ति पीड़ित है। उसकी आंखें, किडनी,लिवर चीजों का इससे लाभ मिलेगा। उनका यह कृत्य दूसरों को प्रेरणा देगा हम लोगों को भी दे रहा है और सबको देगा।
