सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Main accused in Naharkola double murder and attack on police arrested

Narmadapuram: शादी में विवाद बना खूनी संघर्ष, डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 20 हजार का था इनामी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 04:33 PM IST
विज्ञापन
सार

नर्मदापुरम के नाहरकोला गांव में शादी विवाद में हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपी लोकेश कीर को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पर भी हमला किया था। वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ।

Main accused in Naharkola double murder and attack on police arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद डबल मर्डर और पुलिस पर हमले के मामले में फरार मुख्य आरोपी लोकेश कीर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोल गांव के जंगल में गंजाल नदी किनारे घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।

Trending Videos


दरअसल, 19 अप्रैल की रात ग्राम नाहरकोला में सीताराम कीर के यहां शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के अमर सिंह कीर और उसके बेटे लोकेश कीर का जयनारायण कीर सहित अन्य लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर अमर सिंह और लोकेश ने डंडे और चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में दौलत कीर, जयनारायण कीर, हरिनारायण कीर और क्षमा बाई कीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दौलत कीर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल जयनारायण कीर की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। इस मामले में शिवपुर थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

पढे़ं: विजयपुर के पास मालगाड़ी इंजन में लगी आग: 11 घंटे ठप रहा रेल यातायात, लोको पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना के बाद जब पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो लोकेश कीर ने आरक्षक ओमप्रकाश जाट पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक के पेट, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना के आधार पर 25 अप्रैल की रात पुलिस ने कोल गांव के जंगल में गंजाल नदी किनारे घेराबंदी कर मुख्य आरोपी लोकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके पिता अमर सिंह कीर को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार लोकेश कीर आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed