फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   MP News Narmadapuram To become famous teenager made Instagram reel of drinking poison

MP News: फेमस होने के लिए किशोर ने जहर पीते हुए बनाई इंस्टाग्राम रील, पुलिस पहुंची तो कान पकड़कर माफी मांगा

Mon, 27 May 2024 09:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 09:48 PM IST
सार

नर्मदापुरम में पिपरिया के हथवास में 17 साल के किशोर ने इंस्टाग्राम पर फेमस होने के लिए जहर पीने की रील बनाई। रील वायरल होने के बाद पुलिस घर पहुंची तो किशोर ने कान पकड़कर माफी मांगी।

विज्ञापन
MP News Narmadapuram To become famous teenager made Instagram reel of drinking poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में फेमस होने के लिए जहर पीने की एक्टिंग का वीडियो बनाना एक किशोर को भारी पड़ गया। इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते ही पुलिस किशोर के घर पहुंच गई, जिसके बाद किशोर को नकली जहर पीने की एक्टिंग के लिए कान पकड़कर सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ी। वहीं, दोबारा फेमस होने के लिए जहर पीने या एक्टिंग नहीं करने का वादा भी करना पड़ा।

विज्ञापन


पिपरिया हथवास के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर राशिद खान पिता रहीम खान ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपनी दुकान में बैठकर नकली जहर की बोतल पीने की एक्टिंग का वीडियो बनाया था। इस वीडियो को देखकर किशोर के परिचितों ने पुलिस को उसके जहर पीने की सूचना दे दी। वीडियो पुलिस को मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस की टीम तत्काल किशोर के घर पहुंच गई।
विज्ञापन


बता दें कि जब किशोर से जहर पीने की जानकारी ली गई तो उसने इंस्टाग्राम के माध्यम से रील बनाकर प्रसिद्ध होने की बात कही। किशोर ने पुलिस को बताया कि मैं दुकान में बैठकर कोकोकोला सॉफ्ट ड्रिंक पीकर रील्स बनाई थी। जो वायरल हो गई, किशोर ने पुलिस के सामने कान पकड़कर सार्वजनिक माफी मांगी और आगे इस प्रकार की रील नहीं बनाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed